अपडेटेड 1 January 2024 at 20:47 IST

Amla Juice: आंवले में छुपा है कई परेशानियों का राज, फायदे जान आप भी बना लेंगे रूटीन का हिस्सा

Amla एक ऐसा फल है, जिसमें पोषक तत्वों का खजाना छुपा हुआ है। यह एक नहीं बल्कि कई परेशानियों का दूर करने का काम करता है।

Amla Juice
आंवला जूस के फायदे | Image: Shutterstock

Amla Juice Benefits For Health: अमृतफल के नाम से जाना जाने वाला आंवला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सदियों से इसका इस्तेमाल आर्युवेद में औषधी के रूप में होता चला आ रहा है। इस अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है। कुछ लोग इसे फल के तौर पर खाते हैं, तो कुछ पाउडर, जूस या फिर मुरब्बे के रूप में भी खाते हैं। आज हम आपको आंवले के जूस से होने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • आंवले में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
  • क्या आप जानते हैं आंवला जूस पीने के क्या हैं फायदे?
  • आंवला जूस पीने के फायदे

आंवले में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

आर्युवेद में अमृतफल के नाम से जाना जाने वाला आंवला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन C और B कॉम्प्लेक्स भी होते हैं।

आंवला जूस पीने के फायदे

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए
आंवला जूस में विटामिन C होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे पीने से इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है।

Advertisement

वजन कम करने के लिए
आंवला जूस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में इसे पीने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम के लिए
रोजाना आंवला जूस पीने से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है।

Advertisement

पेट के लिए
आंवले की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसलिए इसके जूस का सेवन करना पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवला जूस पेट की जलन में आराम दिलाने का भी काम करता है।

डायबिटीज के लिए
अगर कोई डायबिटीज का मरीज हैं, तो उसके लिए आंवला जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-डायबिटीज गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें… पत्नी संग रोमांटिक हुए राघव चड्ढा, Parineeti के साथ कुछ यूं सेलिब्रेट किया New Year, Photos

खूबसूरती के लिए
आंवला जूस पीने से त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। आंवला जूस त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है। यह त्वचा में निखार लाने में भी सहायक होता है। 

यह भी पढ़ें… Mangalwar ke Upay: मंगलवार को करें ये खास उपाय, पूरे साल जीवन में बनी रहेगी खुशियां

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 January 2024 at 20:47 IST