अपडेटेड 7 December 2025 at 14:28 IST

Amla: नहीं पसंद आता आंवला का स्वाद? इन अलग-अलग तरीकों से करें सेवन, टेस्ट और हेल्थ दोनों को रहेगी बरकरार

Amla Khane Ke Fayde Kya Hain: अगर आंवला का स्वाद पसंद नहीं तो चिंता की बात नहीं है। इन क्रिएटिव तरीकों से आंवला खाएं। ऐसा करने से टेस्ट भी मिलेगा और हेल्थ बेनिफिट्स भी बरकरार रहेंगे।

amla-health benefits-and-tasty-ways-to-eat and to add in your diet plan amla khane ke fayde
आंवला खाने के फायदे | Image: Freepik

Homemade Amla Recipes In Hindi: आंवला बेहद फायदेमंद फल है, जिसमें विटामिन-सी की मात्रा किसी भी फल से ज्यादा होती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर बालों और त्वचा तक हर चीज के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई लोगों को आंवला का खट्टा स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इसे हेल्दी भी रखें और इसका स्वाद भी सही लगे, तो कैसे खाएं? तो चलिए जानते हैं आंवला को खाने के कुछ आसान और स्वादिष्ट तरीके, जिनसे आपका टेस्ट भी बना रहेगा और आंवला के सारे फायदे भी मिलेंगे।

आंवला मुरब्बा

अगर आपको सीधे आंवला खाना पसंद नहीं है, तो मुरब्बा एक बढ़िया ऑप्शन है। यह खाने में मीठा होता है। स्वाद में बहुत अच्छा लगता है। साथ ही, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी आसानी से खा सकते हैं। इसमें आंवला के सारे पोषक तत्व भी बने रहते हैं।

Uploaded image

आंवला जूस

सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से कई फायदे मिलते हैं। अगर आपको इसका स्वाद कड़वा लगे तो इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें या फिर आधा गिलास गुनगुना पानी मिलाकर पतला कर लें। ये तरकीबें स्वाद को काफी अच्छा बना देती हैं।

आंवला कैंडी

आजकल बाजार में आंवला कैंडी बहुत आसानी से मिल जाती है। ये दो तरह की होती है मीठी कैंडी और खट्टी-मीठी कैंडी। इन्हें स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है। आंवला पसंद न आने वाले लोग भी इसे बड़े मजे से खाते हैं।

Advertisement
Uploaded image

आंवला चटनी

अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो आंवला चटनी ट्राई कर सकते हैं। धनिया, पुदीना, लहसुन और हरी मिर्च के साथ आंवला पीसकर बेहद स्वादिष्ट चटनी तैयार की जा सकती है। इसे रोटी, परांठे या स्नैक्स के साथ खाया जा सकता है।

आंवला अचार

आंवला का अचार खाने में खट्टा-तीखा और बहुत स्वादिष्ट होता है। अगर आपको अचार पसंद है, तो यह आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका है। साल भर तक स्टोर भी किया जा सकता है।

Advertisement
Uploaded image

सब्जी या दाल में मिलाकर खाएं

आप चाहें तो छोटी मात्रा में आंवला को सब्जी या दाल में कद्दूकस करके डाल सकते हैं। इससे स्वाद में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन पोषण खूब मिलेगा।

आंवला स्मूदी या शेक

अगर आप हेल्दी ड्रिंक पसंद करते हैं तो आंवला, केला, शहद और दही मिलाकर एक स्मूदी बनाएं। इसका स्वाद खट्टा नहीं लगेगा और ऊर्जा भी भरपूर मिलेगी।

Uploaded image

आंवला पाउडर

आंवला पाउडर पानी या शहद में मिलाकर पिया जा सकता है। इसे दही या स्मूदी में मिलाकर भी खाया जा सकता है। यह स्वाद भी नहीं बिगाड़ता और हेल्थ भी बनी रहती है।

आंवला भले ही थोड़ा खट्टा लगे, लेकिन इसकी हेल्थ वैल्यू इतनी ज्यादा है कि इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इन आसान और स्वादिष्ट तरीकों से आप आंवला को बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं और इसके सारे फायदे पा सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Bajra Halwa Recipe: सर्दी में भी रहेगा शरीर अंदर से गरम, बस खा लें देसी बाजरे का हलवा, नोट कर लें हेल्दी और टेस्टी रेसिपी
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 December 2025 at 14:27 IST