अपडेटेड 12 November 2025 at 23:51 IST
Winter Diet: सर्दियों में आंवला को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे
Winter Diet: आंवले को एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर माना जाता है। आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से सर्दियों के मौसम में एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Winter Diet: अपनी-अपनी सेहत को लेकर हर कोई चिंतित रहता है। इसलिए कई लोग अपनी डाइट में नई-नई चीजों को शामिल करते रहते हैं। सर्दियों के मौसम में आंवला खाने के भी कई फायदे हैं। इसलिए कई लोग इसे सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करते रहते हैं। जी हां, आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। आंवले को एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर भी माना जाता है। इसके अलावा, कई लोगों का यह भी मानना है कि इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसलिए कई लोग ठंड के मौसम में आंवले की चटनी से लेकर मुरब्बा आदि चीजें बनाकर अपनी-अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी डाइट में आंवले को शामिल करते हैं, तो एक नहीं बल्कि कई लाभ उठा सकते हैं।
पाचन में करता है सुधार
आंवला प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। कहा जाता है कि आंवले में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, आंतों को सही रखता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी परेशानी को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। इसलिए कई लोग पेट की गड़बड़ी के सुधार के लिए सर्दियों में आंवले को डाइट में शामिल करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट का काम करता है
आंवला सिर्फ पाचन तंत्र में सुधार ही नहीं करता बल्कि इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। जी हां, कहा जाता है कि आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को सर्दियों में मजबूत करते हैं।
वजन घटाने में मददगार
आंवला को वजन घटाने में भी मददगार माना जाता है। कहा जाता है कि आंवले में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिसके सेवन से चर्बी को जमा होने से रोकता है। आंवले को खून को साफ करने के लिए भी एक बेस्ट खाद्य पदार्थ माना जाता है। आंवले का सेवन आप जूस के रूप में भी कर सकते हैं।
Advertisement
विटामिन-सी से भरपूर
आंवले को लेकर कहा जाता कि अगर कोई सर्दियों में विटामिन-सी की कमी से परेशान रहते हैं, तो उनके लिए आंवले का सेवन बेस्ट माना जाता है।, क्योंकि आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा, आंवले को बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 23:51 IST