अपडेटेड 14 November 2023 at 15:11 IST

Amla Benefits : सर्दियों में रोजाना खाएं एक आंवला, खूब होंगे फायदे; सेहत भी होगी दुरुस्त

Amla benefits in winter : अगर आपको सर्दियों में अपनी सेहत का ध्यान रखना है तो आपको आज से ही रोजाना एक आंवले का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
रोजाना एक अमला खाने के फायदे (फोटो : Shutterstock)
रोजाना एक अमला खाने के फायदे (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Amla benefits in winter : भारत में हर मौसम का अपना ही मजा है। कुछ लोगों को मानसून पसंद है तो कोई वसंत का दिवाना है। कोई गर्मियों का इंतजार करता है तो किसी को सर्दियां बेहद पसंद हैं। जी हां, कई ऐसे लोग हैं जो ठंड का मौसम काफी एन्जॉय करते है। हालांकि इस मौसम में सेहत, स्किन और बालों को कई तरह के नुकसान भी होते हैं। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • डराने लगी हैं सर्दियां? 
  • सेहत पर पड़ सकता है असर
  • रोजाना खाना शुरू करें एक आंवला

सर्दियों का मौसम अपने साथ सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम जैसी आम बीमारियां लेकर आता है। ऐसे में अगर आपने जरा सी भी लापरवाही बरती तो ये मौसम आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। सर्दियों के मौसम में सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। जी हां, इस मौसम में सिर्फ एक आंवला खाने से आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप सर्दियों के मौसम में रोजाना एक आंवला खाते हैं तो इससे आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। 

रोजाना एक आंवला खाने के फायदे

इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी (vitamin c food) पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी होता है। सर्दियों के दौरान ठंड से बचने के लिए आपको आंवला जरूर खाना चाहिए। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। 

Advertisement

सर्दी-खांसी से राहत

आंवले का सेवन करने से आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में काफी हद तक राहत मिलेगी। इसलिए इस मौसम में आंवला जरूर खाएं। 

Advertisement

पाचन होगा दुरुस्त

आंवले में पॉलीफेनोल्स भारी मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मददगार होता है। अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है तो ये आपके डाइजेशन को बेहतर कर पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी आपको छुटकारा देगा।

स्किन को भी होगा फायदा

आंवले में पर्याप्त मात्रा में कोलेजन पाया जाता है, जो स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने का काम करता है। अगर आप रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं तो इससे आपके चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। 

बालों को मिलेगी मजबूती

आंवले में विटामिन-सी, टैनिन, अमीनो एसिड और आवश्यक फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए आपको रोजाना कम से कम एक आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें : नहाय खाय से सुबह के अर्घ्य तक...जानिए छठ पूजा में किस दिन कैसे होती है पूजा, कितने दिनों का त्योहार?

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 November 2023 at 15:11 IST