अपडेटेड 7 August 2025 at 23:44 IST

Almond Benefits: खाली पेट बादाम खाने के चौंकाने वाले फायदे, सबसे ताकतवर ड़्राई फ्रूट में से है एक

बादाम के 8 फायदे जो आपको जानने चाहिए, क्योंकि खाली पेट बादाम खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

Soaked Almonds For Youthful Radiance And Morning Wellness Magic
बादाम | Image: Pexels

Almond Benefits: बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन बी2, फॉस्फोरस और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व दिमाग, मसल्स, पेट और दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

बादाम के 8 फायदे

1. क्रॉनिक बीमारियों से बचाव

बादाम में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम करते हैं। यह स्ट्रेस सेल्स को नुकसान पहुंचाता है और लगभग सभी क्रॉनिक बीमारियों के विकास में भूमिका निभाता है।

2. विटामिन ई के फायदे

बादाम विटामिन ई का बढ़िया सोर्स है। यह एक फैट सॉल्यूबल विटामिन होता है जो बाल, स्किन, मसल्स के लिए जरूरी होता है। यह सेल्स की बनावट के लिए भी जरूरी होता है।

3. ब्लड शुगर कंट्रोल

बादाम शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने का बेहतरीन उपाय है। इसमें फाइबर होता है जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है। डायबिटिक पेशेंट्स के लिए यह गो-टू स्नैक साबित होता है।

Advertisement

4. हाई बीपी में लाभदायक

बादाम में मैग्नीशियम पाया जाता है जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह हार्ट अटैक की वजह बन सकता है, इसलिए इसे कंट्रोल करना आवश्यक है।

5. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से बचाव

बादाम को कोलेस्ट्रॉल घटाने वाला ड्राई फ्रूट माना जाता है। इससे नसों की ब्लॉकेज नहीं होती और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

Advertisement

6. भूख और वजन कंट्रोल

बादाम में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पेट को देर तक भरा रखती है। यह पचने में वक्त लेता है, इस वजह से क्रेविंग रोकने के काम आता है।

7. दिल के लिए फायदेमंद

बादाम दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

8. एंटी-एजिंग गुण

बादाम में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। यह झुर्रियों को कम करने और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

कैसे करें बादाम का सेवन?

बादाम को भिगोकर खाना चाहिए और खाली पेट उठते ही खाने की कोशिश करनी चाहिए । सबसे अच्छा तरीका इसे बासी मुंह चबाना है। इस दौरान मुंह के अंदर कई सारे हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो बादाम को पचाने और फायदा लेने में मदद करते हैं। एक दिन में 20 से 30 ग्राम बादाम की गिरी खाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : पीरियड्स टाइम पर ना आने के 8 बड़े संभावित कारणों को समझे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 23:44 IST