sb.scorecardresearch

पब्लिश्ड 17:14 IST, April 1st 2024

Acidic Burp: बार-बार आ रही खट्टी डकार से बिगड़ रहा मुंह का स्वाद? अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

डकार आना एक सामान्य बात है, लेकिन अगर यह खट्टी डकार में बदल जाए तो मुंह का स्वाद खराब हो जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान से घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

sour burps
खट्टी डकार से ऐसे पाएं छुटकारा | Image: Freepik

Khatti Dakar Aana Ka Gharelu Ilaj: डकार आना कोई बीमारी नहीं बल्कि या सामान्य बात है। यह तब आती है जब पेट में हवा ज्यादा भर जाती है या फिर खाना जरूरत से ज्यादा खा लिया हो, लेकिन अगर यह खट्टी डकार में बदल जाए, तो मुंह का स्वाद तो बदल ही जाता है। साथ ही कुछ अच्छा नहीं लगता है।

दरअसल, खट्टी डकार (Khatti Dakar) आना पाचन तंत्र में हो रही समस्या की तरफ इशारा करता है। यह परेशानी अपच, धूम्रपान, तनाव, कोल्ड ड्रिंक और शराब के सेवन जैसे कई कारणों से हो जाता है। ऐसे में अगर आप बार-बार आ रही खट्टी डकार से परेशान हो गए हैं या आपको यह समस्या हमेशा बनी रहती है, तो ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों (Gharelu Upay) को आजमा सकते हैं। इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

खट्टी डकार (Sour Burps) से हो गए हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय

नींबू पानी (Lemon Water)
अगर आप बार-बार आ रही खट्टी डकार से परेशान रहते हैं, तो आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। एक गिलास पानी में नींबू, काला नमक और चीनी मिलाकर पीने से इस समस्या में आपको आराम मिल सकता है।

मीठी दही (Sweet Curd)
इस समस्या के लिए मीठी दही भी काफी कारगर मानी जाती है। इससे आपके पेट को ठंडक मिल सकती है और खट्टी डकार आनी बंद हो जाती है।

मेथी पानी (Fenugreek Water)
जिन लोगों को खट्टी डकार की समस्या हो उन्हें मेथी को पीना चाहिए। इसके लिए आपको मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रखना होगा। इसके बाद सुबह इस मेथी वाले पानी को खाली पेट पी लें। इससे जल्द ही आपको खट्टी डकार की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

जीरा (Cumin)
खट्टी डकार के लिए भूना जीरा बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए जीरे को भून लें और फिर पीसकर रोजाना खाएं। चाहें तो आप इसमें काला नमक भी मिला सकते हैं। इसका शरीर पर कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता है और खट्टी डकार से भी छुटकारा मिलता है।

सौंफ और मिश्री (Fennel And Sugar Candy)
आप रात के समय खट्टी डकार की समस्या से बचने के लिए सौंफ और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और इससे पेट में गैस भी नहीं बनती है।

यह भी पढ़ें… Best Sunscreen: गर्मियों में चाहिए दमकता चेहरा? तो त्वचा पर लगाएं सनस्क्रीन का पहरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

अपडेटेड 17:19 IST, April 1st 2024