अपडेटेड 4 October 2023 at 12:36 IST

Garlic: कई समस्याओं का एक समाधान, रात में सोने से पहले खाएं लहसुन की 1 कली, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सेहत के लिए लहसुन के फायदे किसी से भी छुपे हुए नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में सोने से पहले लहसुन खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

Rat Me Lahsun Khane Ke Fayde


image- freepik
Rat Me Lahsun Khane Ke Fayde image- freepik | Image: self

Rat Me Lahsun Khane Ke Fayde: आमतौर पर लोग लहसुन का इस्तेमाल मसाले के रूप में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने का काम करता है। बस इसे खाने का सही समय और तरीका मालूम होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं, लहसुन को रात में खाने से होने वाले फायदों के बारे में...

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • लहसुन का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
  • लहसुन खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
  • रात में लहसुन खाने से कौन से फायदे होते हैं? 

लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

मसाले से लेकर हेल्थ से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में बेहद काम आने वाला लहसुन कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, फोलेट, विटामिन B6, विटामिन E, विटामिन C, सोडियम आदि मौजूद होते हैं जो न केवल सेहत को तंदुरुस्त बनाते हैं बल्कि शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा भी दिलाते हैं।

लहसुन का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

वैसे तो लहसुन का इस्तेमाल खाने में मसाले के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके अलावा इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है। लहसुन का सूप से लेकर चटनी तक में भी यूज किया जाता है। वहीं कुछ लोग इसे कच्चा खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप रात को सोने से पहले या सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की दो कलियों का सेवन गुनगुने पानी के साथ करते हैं तो यह हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। 

Advertisement

लहसुन खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

लहसुन खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं जिसमें, कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करना, वजन कम करना, सर्दी जुकाम और बुखार से छुटकारा दिलाना, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के अलावा भी कई फायदे होते हैं। 

रात में लहसुन खाने से कौन से फायदे होते हैं? 

हार्ट के लिए 
रात में सोने से पहले लहसुन की 1 कली खाने से हार्ट से जुड़ी परेशानियों को कम करने में बहुत ही मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को मेनटेन कर हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

Advertisement

आंखों के लिए
लहसुन आंखों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। रात में सोने से पहले इसकी 1 कली खाने से आंखों को होने वाली समस्याओं से बचाया जा सकता है। क्योंकि इसमें कैराटिनॉइड्स और विटामिन A मौजूद होता है। 

ब्लड शुगर के लिए
अगर किसी को ब्लड शुगर की समस्या हो तो उसे रात में सोने से पहले लहसुन की 1 कली जरूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर शुगर को ब्लड में अवशोषित होने की गति को कम करता है जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

पेट के लिए
अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, तो आपको रोजाना सोने से पहले एक लहसुन की कली खाना चाहिए। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम और पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है। जिससे पाचन तंत्र अच्छा होता है और पेट से जुड़ी परेशानियां कम होने लगती है। 

इम्युनिटी के लिए
रात में सोने से पहले लहसुन की 1 कली खाने से इम्युन सिस्टम बूस्ट होता है और इससे सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है। जिससे इम्युनिटी बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें... Weight Loss: पेट की चर्बी को करना है छूमंतर? इन तरीकों से खाएं पपीता मक्खन की तरह पिघलेगा बेली फैट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Gud Ke Fayde: रोजाना गुड़ खाने के हजारों फायदें, पैरों में हो सूजन या फिर गले में खराश, चुटकियों में होगा इलाज

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 October 2023 at 12:29 IST