Liver Swelling: लिवर की सूजन से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

लिवर की सूजन जिसे फैटी लिवर भी कहा जाता है। आजकल एक आम समस्या बन गई है। खराब लाइफस्टाइल, खानपान इसके मुख्य कारण हैं। यदि समय रहते सही डाइट अपनाई जाए, तो लिवर को स्वस्थ रखकर इसकी सूजन को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन सुपरफूड्स से आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं।

6 foods to get rid of liver swelling know how to intake benefits and health tips
6 foods to get rid of liver swelling know how to intake benefits and health tips | Image: Freepik

लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो डिटॉक्सिफिकेशन से लेकर पाचन और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने तक का काम करता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण 'लिवर की सूजन' एक आम समस्या बन गई है। यदि इसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए, तो यह फैटी लिवर या गंभीर लिवर रोगों का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं उन 6 सुपरफूड्स के बारे में जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी 

हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी लिवर में होने वाली सूजन को कम करने और कोशिकाओं को डैमेज से बचाने में मदद करती है। रात को गुनगुने दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पीना लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है।

लहसुन 

लहसुन में लिवर के एंजाइमों को सक्रिय करते हैं। यह लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे सूजन में तेजी से कमी आती है।

चुकंदर 

चुकंदर में 'बीटालिन्स' नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को बढ़ावा देते हैं। इसका जूस पीना या इसे सलाद के रूप में शामिल करना लिवर की सूजन घटाने में रामबाण साबित हो सकता है।

Advertisement

हरी पत्तेदार सब्जियां 

पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी सब्जियां फाइबर और विटामिन-के का बेहतरीन स्रोत हैं। ये लिवर में फैट जमा होने से रोकती हैं।

अखरोट 

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ग्लूटाथियोन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये तत्व लिवर को साफ करने और फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। दिन में एक मुट्ठी अखरोट का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद है।

Advertisement

ग्रीन टी 

ग्रीन टी में मौजूद 'कैटेचिन'लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करता है। हालांकि, दिन में 1-2 कप ही इसका सेवन करें।

ये भी पढ़ें - Laxmi Narayan Yog 2026: 8 जून तक मिथुन राशि में महासंयोग, इन 6 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड