अपडेटेड 10 March 2026 at 23:47 IST

Summer Raita Recipes: गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा और फिट? खाने के साथ ट्राई करें ये 5 टेस्टी और हेल्दी रायता

Summer Raita Recipes: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ ही फिट रखने की जरूरत होती है। इसलिए अपने हेल्दी मील के साथ 5 टेस्टी रायतों को ऐड कर सकते हैं।

summer raita recipes
summer raita recipes | Image: AI

Summer Raita Recipes: गर्मी के मौसम में खाने के साथ अगर ठंडी और हल्की चीज मिल जाए तो पूरा खाना और भी रिफ्रेशिंग हो जाता है। इसलिए खाने की मील के साथ रायता एक ऐसा ऑप्शन होता है, जो स्वाद के साथ शरी को ठंड़ा भी रखता है। दही से बनने वाला रायता न केवल गर्मी से राहत देता है बल्कि गट हेल्थ को बेहतर रखने में भी मदद करता है। आमतौर पर लोग बूंदी का रायता बनाते हैं, लेकिन गर्मियों में कई ऐसी चीजें भी हैं जिनसे टेस्टी और हेल्दी रायता तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने वाले 5 तरह के रायतो के बारे में...

खीरा का रायता

गर्मियों के मौसम में खीरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फूड माना जाता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। यही वजह है कि खीरा का रायता शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए पहले खीरे के बीज वाले हिस्से को निकालकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा मिला दें। स्वाद के लिए काला नमक और काली मिर्च डाल दें। इस तरह कुछ ही मिनटों में ठंडा और रिफ्रेशिंग खीरा का रायता तैयार हो जाता है।

ककड़ी का रायता

खीरे की तरह ककड़ी भी गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और कई जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। ये रायता बनाने के लिए पहले इसे अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें। फिर दही को फेंटकर उसमें ककड़ी मिलाएं। इसके बाद काला नमक, भुना जीरा या रेडीमेड रायता मसाला डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है।

मिंट यानी पुदीना का रायता

अगर आप खाने के साथ कुछ ज्यादा रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं तो पुदीना का रायता भी बढ़िया ऑप्शन होता है। इसे बनाने के लिए पुदीना की पत्तियां, थोड़ी धनिया पत्ती और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को फेंटे हुए दही में मिला दें। ऊपर से भुना जीरा पाउडर, काला नमक और स्वाद के अनुसार हल्की लाल मिर्च डाल सकते हैं। चाहें तो इसमें बूंदी भी मिलाई जा सकती है जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

Advertisement

लौकी का रायता

लौकी को गर्मियों के लिए हल्की और हेल्दी सब्जी माना जाता है। यह डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करती है और शरीर को ठंडा भी रखती है। लौकी का रायता बनाने के लिए पहले लौकी को कद्दूकस करके हल्का स्टीम या उबाल लें। इसके बाद फेंटे हुए दही में लौकी मिला लें और काला नमक व भुना जीरा डाल दें। चाहें तो हल्के तेल में जीरा का तड़का लगाकर भी इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

मिक्स फ्रूट का रायता

गर्मियों में कुछ मीठा और ठंडा खाने का मन हो तो मिक्स फ्रूट का रायता भी अच्छा ऑप्शन होता है। इसे स्नैक के तौर पर भी खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए दही में थोड़ी सी चीनी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद सेब, अंगूर और अनार के दाने जैसे ताजे फल डाल दें। स्वाद के लिए काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। ऊपर से पुदीना की पत्तियों से गार्निश करके इसे ठंडा-ठंडा सर्व किया जा सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मखाने से बनाएं 2 टेस्टी स्नैक्स, मिनटों में तैयार करें टिक्की, मखाना

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 23:47 IST