अपडेटेड 26 December 2023 at 14:29 IST
Health Tips: शुगर से बनी चीजों से बनानी है दूरी तो नोट कर लें ये तरीके, भूल जाएंगे मीठा खाना
Tips for Avoid Sugar: अगर आप खुद को फिट रखने के लिए चीनी और मीठी चीजों से दूरी बनाना चाहते हैं तो ये तरीके आपके बहुत काम आएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cutting Down Tips on Sugar: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के तरीके आजमाते हैं। लोग एक्सरसाइज करने के साथ-साथ जिम, योग इत्यादि का सहारा भी लेते हैं। इसके अलावा कई लोग खाने-पीने की कुछ चीजों को भी अवॉइड करना शुरू कर देते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- मीठे से बनानी है दूरी?
- ट्राई करें ये टिप्स
- भूल जाएंगे मीठा खाना
हालांकि फिट रहने के लिए ये बेहद जरूरी है कि आप अपने स्वाद के साथ थोड़ा कॉम्प्रोमाइज जरूर करें। जी हां, अगर आप वाकई फिटनेस फ्रीक हैं तो आपको सबसे पहले मीठा खाने की आदत छोड़ देनी चाहिए। दरअसल, चीनी से बनी चीजों का सेवन करने से वजन तो बढ़ता ही है साथ ही चीनी कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी दावत देने का काम करती है। ऐसे में अगर आप वाकई फिट रहना चाहते हैं तो आपको आज से ही मीठा खाना छोड़ने के लिए ये तरीके अपनाने शुरू कर देने चाहिए।
मीठे से दूरी बनाने के टिप्स
शुगर ड्रिंक्स से बनाएं दूरी
मीठा खाने की आदत को छोड़ने के लिए सबसे पहले आपको चीनी से बने कई तरह के एनर्जी या सॉफ्ट ड्रिंक्स से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए। साथ ही आपको स्मूदीज, कोल्ड कॉफी और पैक्ड फ्रूट जूस को भी पीना बंद कर देना चाहिए।
Advertisement
न खाएं सॉस
किसी भी तरह की डिश के साथ अगर आप कैचअप या किसी अन्य तरह की सॉस खाते हैं तो आपको इसे खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इन चीजों में भारी मात्रा में शुगर कंटेंट शामिल होता है। जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
Advertisement
मीठी चीजों से रहें दूर
मिठाई या चॉकलेट देखते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अगर आपको फिट रहना है तो चाहे कुछ भी हो जाए आपको किसी भी तरह की मिठाई या चॉकलेट बिल्कुल नहीं खानी है। वरना ये आपकी मीठा छोड़ने की सारी मेहनत खराब कर देगी और इन चीजों में कैलोरीज की भारी मात्रा होने की वजह से ये आपके वजन को तेजी से बढ़ाने का काम करेगी।
चीनी वाले पैक्ड फूड को कहें नो
मार्केट में आजकल कई ऐसे पैक्ड फूड मिलते हैं जिनमें शुगर कंटेंट शामिल होता है, जो आपकी सेहत को बिगाड़ने के साथ-साथ आपके वजन को भी बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए ऐसे फूड आइटम्स से दूरी बना लें। इनमें वनीला योगर्ट, आईसक्रीम, चीप्स जैसे फूड शामिल हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 December 2023 at 13:04 IST