अपडेटेड 6 February 2026 at 23:40 IST

Happy Rose Day 2026 Wishes: प्यार के पहले कदम के लिए बेस्ट विशेज, इन पंक्तियों के साथ कहें दिल की बात

Happy Rose Day 2026 Wishes: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। वहीं रोज डे के साथ इस वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाएगी। आइए इस लेख में हम आपको रोज डे के मौके पर अपने पार्टनर को गुलाब देकर प्यार का इतजार करें और ये खास विशेज भेजें।

Happy Rose Day 2026 Wishes
Happy Rose Day 2026 Wishes | Image: Freepik

Happy Rose Day 2026 Wishes: फरवरी का वो सप्ताह आ चुका है। जिसे वेलेंटाइन वीक कहा जाता है। इस वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। ये दिन उन लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है। जो अपनी दिल की बातों को बयां नहीं कर पाते हैं। 2026 में प्यार का यह सप्ताह फिर से नई उमंगें लेकर आया है। 

अगर आप भी किसी से अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं, तो एक खूबसूरत गुलाब से बेहतर शुरुआत भला क्या हो सकती है? आइए आपको इस लेख में रोड के खास मौके पर अपने पार्टनर को शायरी और विशेज भेजने के बारे में बताएंगे।

अलग-अलग रंग के गुलाब देकर कहे दिल की बात

लाल गुलाब - जब प्यार का इजहार करना हो।
पीला गुलाब - तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो। दोस्ती की शुरुआत या खुशी बांटने के लिए।
गुलाबी गुलाब - मैं तुम्हारी तारीफ करता हूं। आभार व्यक्त करने या किसी को 'Thank You' कहने के लिए गुलाब दें। 
सफेद गुलाब - मेरे मन में तुम्हारे लिए सम्मान है।  नई शुरुआत, शांति या सादगी दर्शाने के लिए सफेद रंग का गुलाब दें।

पार्टनर को भेजें ये शायरी

खुशबू का एहसास तुम्हारे आने से जिंदगी गुलाब जैसी महक उठी है, अब हर कली तुम्हारे मुस्कुराने से खिल उठी है।
आपको Rose Day की ढेर सारी शुभकामनाएं

Advertisement

सादगी और सुंदरता गुलाब की खूबसूरती भी फीकी लगने लगती है, जब तुम मुस्कुराकर इसे अपने पास रखती हो।
Happy Rose Day

इश्क का तोहफा टूटे हुए फूलों से भी खुशबू आती है, तुम्हारी यादें मुझे हर पल महकाती हैं। ये गुलाब तो बस एक बहाना है, मुझे तो बस अपना प्यार जताना है।
Rose Day मुबारक हो

Advertisement

मुस्कुराहट की दुआ फूल बनकर मुस्कुराना जिंदगी, मुस्कुरा के गम भुलाना जिंदगी है, मिलकर खुश हुए तो क्या हुआ, बिना मिले रिश्ता निभाना भी जिंदगी है।
Happy Rose Day

दिल की बात लोग कहते हैं गुलाब उसे दो जिसे आप प्यार करते हो, पर मेरा मानना है गुलाब उसे दो जो गुलाब जैसा हो। 
Rose Day मुबारक हो

खूबसूरत रिश्ता कांटों के बीच रहकर भी गुलाब महकता रहता है, वैसे ही हमारा प्यार हर मुश्किल में सजता रहता है।
Happy Rose Day

सिर्फ तुम्हारे लिए जिसे कोमल समझा वो तुम हो, जिसे प्यारा समझा वो तुम हो, जिस गुलाब को मैंने चाहा, उसकी खुशबू और जान सिर्फ तुम हो।
Happy Rose Day

ये भी पढ़ें - OTT Release: हॉरर से लेकर एक्शन तक, OTT पर इस वीकेंड आ रही हैं ये 6 फिल्में और सीरीज

एहसास का रंग लाल गुलाब की लाली तुम्हारे गालों जैसी है, इसकी महक तुम्हारी बातों जैसी है। इसे संभाल कर रखना मेरे हमदम, ये मेरे दिल के जज्बातों जैसी है।
Rose Day मुबारक हो

सादगी भरी मोहब्बत ना जाने कौन सी शोखी है तुम्हारी आंखों में, गुलाब भी कम पड़ जाए तुम्हारी तारीफों में।
Happy Rose Day

हमेशा के लिए जैसे गुलाब की खुशबू कभी कम नहीं होती, वैसे ही तुम्हारे लिए मेरी मोहब्बत कभी खत्म नहीं होती।
Rose Day मुबारक हो

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 23:40 IST