अपडेटेड 11 September 2023 at 22:36 IST
Hair Remedies: क्या शैंपू के बाद आपके भी बाल हो जाते हैं रूखे, ट्राई करें ये टिप्स
महिलाओं को कई सारी हेयर प्रॉब्लम्स होती है जिनमें से एक शैंपू के बाद बालों का रूखा होना भी है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ टिप्स अपना सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Shampoo Ke Bad Rookhe Baalo Ko Thik Karne Ke Tips: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल सुंदर, घने, काले, साइनी और सॉफ्ट हों, लेकिन अक्सर महिलाओं को बालों से जुड़ी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिनमें से एक शैंपू के बाद बालों में रूखापन भी शामिल है। अगर हेयर वॉश के बाद आप के बाल भी रूखे हो जाते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, कुछ टिप्स को अपनाकर आसानी से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- क्या आप भी रूखे बालों के लिए शैंपू के बाद करते हैं सीरम का इस्तेमाल?
- केमिकल वाले शैंपू छीन लेते हैं बालों की नेचुरल शाइन
- शैंपू के बाद कैसे करें रूखे बालों को मुलायम?
क्या आप भी रूखे बालों के लिए शैंपू के बाद करते हैं सीरम का इस्तेमाल?
अक्सर महिलाएं शैंपू के बाद रूखे बालों की समस्या से परेशान रहती हैं। इससे बचने के लिए कुछ लोग बालों को तुरंत बांध लेते हैं, तो कुछ लोग सीरम या ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि गीले बालों को बांधने से बाल कमजोर हो जाते हैं और सीरम के यूज से हेयर को नुकसान पहुंचता है। तो चलिए ऐसे में आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ आसान से टिप्स के बारे में बताते हैं।
शैंपू के बाद कैसे करें रूखे बालों को मुलायम?
एलोवेरा
Advertisement
शैंपू करने के बाद बालों के रूखेपन को कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप एलोवेरा जेल और पानी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर इसे बालों पर स्प्रे करें। ऐसा करने से बाल टूटने से भी बचेंगे और आपको रूखेपन से छुटकारा भी मिलेगा।
प्याज का रस
Advertisement
प्यास बालों के लिए नेचुरल कंडिशनर है। इसको लगाने से हेयर नेचुरल तरीके से शाइन करेंगे और साथ ही सॉफ्ट भी बने रहेंगे। इसके लिए बालों की जड़ों में 5 से 10 मिनट के लिए प्याज का रस लगाएं। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें।
सेब का सिरका
शैंपू करने के बाद बालों को रूखेपन से बचाने के लिए सेब के सिरके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 ढक्कन सेब के सिरके को 1 बाल्टी पानी में मिलाएं। अब इस पानी से बाल धोएं।
कच्चा दूध और बेसन
बालों को रूखेपन से बचाने के लिए कच्चा दूध और बेसन का पेस्ट भी बहुत ही कारगार साबित हो सकता है। इसको बनाने के लिए 5 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच बेसन को मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। फिर इस पानी से बालों को धोएं। ऐसा करने से बालों का रूखापन कम होगा और हेयर फॉल की समस्या में भी फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें... Makeup Mistake: मेकअप करते समय क्या आप भी करती हैं ये गलतियां? बिगाड़ सकती हैं आपकी खूबसूरती
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 September 2023 at 22:32 IST