अपडेटेड 10 November 2024 at 13:22 IST

Guru Nanak Jayanti 2024: धन को जेब तक ही सीमित रखना... गुरु नानक देव जी के 10 अनमोल वचन

Guru Nanak Jayanti 2024 Quotes: गुरु नानक देव जी के 10 अनमोल वचन न केवल आपको सफलता के मार्ग पर ले जाएंगे बल्कि आपको सोचने की क्षमता को भी बढ़ाएंगे।

 Guru Nanak dev Jayanti 2024
Guru Nanak dev Jayanti 2024 | Image: Freepik

Guru Nanak Jayanti 2024 Quotes: बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन को गुरु नानक की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। बता दें कि इनके पिता का नाम मेहता कालू और माता का नाम तृप्ता देवी था। ऐसे में यही कारण है कि गुरु नानक देव को सिख समुदाय के पहले गुरु के रूप में देखा जाता है।

हर साल गुरु नानक जयंती बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाई जाती है। यदि आप गुरु नानक जयंती के मौके पर अपनों को गुरु नानक जी के कुछ विचार पेश करना चाहते हैं तो यहां दिए गए कोट्स आपके काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको बताएंगे कि अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुरु नानक जयंती के मौके पर गुरु नानक जी से कौन से विचारों को शेयर कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

गुरु नानक देव जी के 20 अनमोल वचन

  1. केवल वही बोलें, जो आपको मान-सम्मान दिलाए।
  2. यदि तू अपने दिमाग को शांत रख सकता है, तो तू विश्व पर विजयी होगा।
  3. जो इंसान कड़ी-मेहनत करके कमाता है
    और अपनी मेहनत की कमाई में से थोड़ा सा भी दान करता है
    वह सत्य का मार्ग ढूंढ लेता है।
  4. कठिनाईयों से भरी इस दुनिया में जिसे अपने आप पर भरोसा होता है
    वही विजेता कहलाता है।
  5. अपनी कमाई का 10वां हिस्सा परोपकार के लिए 
    और अपने समय का 10वां हिस्सा प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए।
  6. हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहो
    क्योंकि जब आप किसी की मदद करते हैं,
    तो ईश्वर आपकी मदद करता है।
  7. जो प्रेम किया करते हैं,
    उन्होंने ईश्वर को पा लिया है।
  8. जिसे खुद पर विश्वास हो, 
    वही भगवान पर ईश्वर कर सकता है।
  9. इंसान अपना जीवन सोने और खाने-पीने में गवां देता है,
    और उनका महत्वपूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है।
  10. धन को जेब तक ही सीमित रखना चाहिए। 
    उसे हृदय में स्थान नहीं देना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Long Hair: जल्दी बाल बढ़ाने के लिए नारियल दूध के साथ लगाएं ये चीज

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 November 2024 at 13:22 IST