अपडेटेड 14 June 2023 at 15:31 IST
Gulab Sharbat Recipe: हीट को करना है बीट, तो रोज पिएं गुलाब शरबत, फायदे कर देंगे हैरान, जानें बनाने का तरीका
गर्मियों में कई बार ये केमिकल वाले ड्रिंक्स लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बने गुलाब का शरबत आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Make Gulab Sharbat: जून महीने की चिलचलाती धूप और गर्म-गर्म हवा लोगों का हाल बेहाल कर रही है। ऐसे में दिल बस ठंडा और कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीने का करता है, जो गर्मी को मात देने के साथ-साथ शरीर को सुकून, जीभ को स्वाद और सेहत को फायदा दे सके। अगर आप भी ऐसे किसी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए गुलाब का शरबत सबसे बेस्ट रहेगा। ये टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है, इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते गुलाब शरबत को घर पर कैसे बना सकते हैं।
गर्मियों में केमिकल युक्त ड्रिंक्स को कहें न
गर्मियों के सीजन में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है वैसे ही शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने का खतरा भी बढ़ता जाता है। इसके लिए ज्यादातर लोग बाहर के ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये केमिकल वाले ड्रिंक्स लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बने गुलाब का शरबत आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस कैसे बनाना है।
शरबत बनाने के लिए किन चीजों की होती है जरूरत
सबसे पहले हम जानते हैं कि गुलाब का शरबत बनाने के लिए हमे किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको चाहिए 1 कप गुलाब की पंखुड़ियां, स्वादानुसार गुड़, 4 से 5 बादाम, इलायची पाउडर और 2 गिलास फैट फ्री मिल्क। अब जानते हैं इसे बनाते कैसे हैं।
गुलाब शरबत बनाने की विधि
- गुलाब का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लें।
- दूध को उबालने के टाइम ही इसमें 3 से 4 चम्मच गुड़ और आधा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं।
- सभी चीजों को मिलाकर इसे 10 मिनट तक पकने दें और ठंड़ा होने के लिए रख दें।
- साथ ही गुलाब की पंखुडियो को धोकर उबालना शुरू करें। 1 गिलास पानी में गुलाब की पंखुड़ियों को आधा गिलास पानी रह जाने तक उबालना है।
- अब इस गुलाब के पानी को छानकर दूध के साथ मिलाएं।
- मिश्रण को ठंड़ा होने दें और 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- आखिरी में बारीक कटे हुए बादाम को शर्बत में मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
गुलाब शरबत के फायदे
- आपको बता दें कि गुलाब शरबत में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से जब आप इसका सेवन करते हैं तो ये आपका पाचन तंत्र बेहतर बनाने में काफी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं।
- इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को अंदर से निखारने का काम करती हैं। इसलिए स्किन के लिए भी गुलाब शरबत काफी अच्छा हो सकता है।
- गर्मियों के मौसम में गुलाब शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। दरअसल, गुलाब के फूलो की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकती है।
यह भी पढ़ें... Relationship: इस गांव की अनोखी परंपरा, पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं कपल, बच्चा होने के बाद होती है शादी
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 14 June 2023 at 15:30 IST