गुजराती स्टाइल डबल चीज सैंडविच ऐसे बनाएं, 10 मिनट में टेस्टी ब्रेकफास्ट तैयार; बच्चे-बड़े सब चट कर जाएंगे

घर पर गुजराती स्टाइल डबल चीज सैंडविच आप आसानी से बना सकते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। चीज से भरा टेस्टी सैंडविच आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं और टिफिन में भी लेकर जा सकते हैं। जानें आसान रेसिपी

Gujarati Style Double Cheese Sandwich
घर पर ऐसे बनाएं गुजराती स्टाइल टेस्टी डबल चीज सैंडविच | Image: Freepik

Gujarati Double Cheese Sandwich: सैंडविच हर किसी को पसंद होते हैं। ब्रेकफास्ट हो, स्कूल-ऑफिस का टिफिन या शाम का नाश्ता यह हर जगह फिट बैठता है। अब गुजराती स्टाइल डबल चीज सैंडविच की बात करें तो इसका स्वाद बाकी सैंडविच से अलग और लाजवाब होता है। गुजरात में यह काफी पॉपुलर है। खास बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 10-15 मिनट ही लगते हैं और घर की बेसिक चीजों से इसे तैयार किया जा सकता है। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। सब्जियों और ढेर सारी चीज से भरा यह सैंडविच क्रिस्पी और चीजी होता है। आप इसे सैंडविच मेकर या तवे पर भी बना सकते हैं।

गुजराती चीज सैंडविच के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) 
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ) 
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 
  • 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ) 
  • जीरा पाउडर
  •  काली मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला
  • चिली फ्लेक्स
  • नमक (स्वादानुसार)
  • 3 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
  • प्रोसेस्ड या मोजरेला चीज (ढेर सारी)
  • हरी चटनी
  • मक्खन 
  • ब्रेड स्लाइस (6-8)

सैंडविच बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालें। इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, चिली फ्लेक्स, नमक और हरा धनिया मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। यह स्टफिंग तैयार है।  

अब 2 ब्रेड स्लाइस लें। दोनों पर हल्का मक्खन फैलाएं। फिर हरी चटनी भी अच्छे से लगाएं। एक स्लाइस पर 2 टेबलस्पून स्टफिंग डालें। ऊपर से ढेर सारी चीज ग्रेट करके डालें। दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें। ऊपर और नीचे दोनों तरफ मक्खन लगाएं। 

सैंडविच मेकर में रखकर बंद कर दें। सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक ग्रिल करें। (अगर सैंडविच मेकर नहीं है तो तवे पर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सेक लें।) बस तैयार है आपका गर्म गर्म सैंडविच। 

Advertisement

इसे हरी चटनी या टोमैटो कैचअप के साथ सर्व करें। यह सैंडविच बाहर के फास्ट फूड से बेहतर और हेल्दी है। सब्जियां पोषण देती हैं और चीज से स्वाद बढ़ जाता है। तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: त्योहार आते ही महंगी क्यों हो जाती है फ्लाइट टिकट? SC ने जताई चिंता

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड