अपडेटेड 4 February 2026 at 17:00 IST
Gud Imli Ki Chutney Recipe: घर पर बनाएं गुड़ और इमली की टेस्टी चटनी, मुंह का स्वाद हो जाएगा चटपटा; नोट कर लें आसान रेसिपी
Chatpati Chutney Recipe: अगली बार चाट या समोसे बनाएं, तो बाहर की चटनी लाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर पर बनी गुड़ इमली की चटनी से स्वाद को और भी खास बनाया जा सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

गुड़-इमली की चटनी | Image:
Freepik
How To Make Gud Imliu Chutney At Home: गुड़ और इमली की चटनी सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह चटनी मीठी, खट्टी और हल्की सी चटपटी होती है, जो समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, चाट या पराठे हर चीज के साथ स्वाद दोगुना कर देती है। बता दें कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। तो चलिए जानते हैं घर पर गुड़ इमली की टेस्टी चटनी बनाने की आसान रेसिपी क्या है?
गुड़ इमली की चटनी बनाने के लिए सामग्री
- ½ कप इमली
- ¾ कप गुड़
- 1 छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वाद अनुसार काला नमक
- नमक स्वाद अनुसार
- पानी
गुड़ इमली की चटनी बनाने की विधि
- सबसे पहले इमली को 1-2 घंटे पानी में भिगो दें। फिर हाथों से मसलकर इसका गूदा निकाल लें और छान लें।
- अब एक कढ़ाही में इमली का गूदा डालें और धीमी आंच पर पकाना शुरू करें।
- इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और अच्छे से मिलाएं।
- जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तब इसमें भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और साधारण नमक डालें।
- चटनी को 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक यह थोड़ी गाढ़ी न हो जाए।
- गैस बंद कर दें और चटनी को ठंडा होने दें। लीजिये चटनी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
परोसने और चटनी स्टोर करने के टिप्स
- यह चटनी समोसा, चाट, दही भल्ले और पकौड़ों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।
- ठंडी होने के बाद इसे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रखें। यह 10-12 दिन तक आराम से चल जाती है।
- अगर ज्यादा खट्टी लगे तो थोड़ा और गुड़ मिला सकते हैं।
क्यों है खास गुड़ इमली की चटनी?
गुड़ पाचन के लिए अच्छा माना जाता है और इमली स्वाद के साथ-साथ भूख भी बढ़ाती है। इसलिए यह चटनी सिर्फ टेस्टी ही नहीं, बल्कि हेल्दी भी है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 February 2026 at 17:00 IST