अपडेटेड 10 February 2026 at 12:15 IST

Moong Dal Soup Recipe: दिनभर की थकान गायब करने का बैस्ट तरीका है मूंग दाल का सूप, सिर्फ 5 मिनट में होगा तैयार

Moong Dal Soup Recipe: अगर आप भी दिनभर ऑफिस से आकर थक जाते हैं, तो हरी मूंग की दाल का सूप काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।

Green Moong Dal Soup
Green Moong Dal Soup | Image: freepik

Moong Dal Soup Recipe: दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद अगर रात के खाने में कुछ हल्का, पौष्टिक और जल्दी पचने वाला मिल जाए तो शरीर को काफी राहत मिलती है। ऐसे में हरी मूंग दाल का सूप एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह टेस्टी के साथ ही काफी पोषण से भरपूर होता है। इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हरी मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मदद करता है। सूप के रूप में इसका सेवन करने से यह आसानी से पच जाता है और शरीर को जरूरी एनर्जी भी देता है।

वजन और पाचन के लिए फायदेमंद

हरी मूंग दाल का सूप बहुत कम तेल या घी में तैयार होता है। इसलिए यह लो फैट डाइट के लिए एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। एक कटोरी सूप पीने से ही पेट भर जाता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

हरी मूंग दाल सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • ½ कप हरी मूंग दाल
  • 3 कप पानी
  • 1 प्याज
  • 1 चम्मच अदरक
  • 6- 8 लहसुन की कलियां
  • 1 चम्मच घी या तेल
  • ½ चम्मच जीरा
  • ½ चम्मच काली मिर्च
  • ¼ चम्मच हल्दी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा सा कटा हरा धनिया

मिनटों में ऐसे बनाएं हरी मूंग दाल का सूप

  • सबसे पहले हरी मूंग दाल को अच्छे से धोकर 4 से 6 घंटे या रात भर भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर कुकर में 2½ कप ताजे पानी के साथ दाल को 3 सीटी तक पकाएं।
  • अब एक पैन में घी या तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाल दें। जीरा चटकने लगे तो प्याज, अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • इसके बाद हल्दी और काली मिर्च डालकर मिलाएं। अब इसमें पकी हुई मूंग दाल और उसका पानी डाल दें और हल्का सा मसलते हुए करीब 5 मिनट तक पकाएं।
  • स्वादानुसार नमक डालें और जरूरत लगे तो थोड़ा गर्म पानी मिला लें। गैस बंद करने के बाद ऊपर से नींबू का रस और कटा हरा धनिया डालें।
  • अब आपका सूप बनकर रेडी है, अब आप गरमागरम हरी मूंग दाल का सूप सर्व करें।

यह भी पढ़ें: The 50: आपस में भिड़ीं सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल, टास्क में हुआ बवाल

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 12:15 IST