अपडेटेड 16 February 2026 at 19:18 IST

Green Chilli Storage Tips: फ्रिज में भी सड़ जाती है हरी मिर्च, जानिए महीनों तक फ्रेश रखने के 2 देसी तरीके

Green Chilli Storage Tips: अगर आपके घर में हरी मिर्ची को फ्रिज रखने से सड़ जाती है, तो हम आपके लिए महीनों तक इसे फ्रेश रखने के दो देसी तरीके लेकर आए हैं।

green chilli storage tips
green chilli storage tips | Image: freepik

Green Chilli Storage Tips: बाजार से सब्जी खरीदते समय अक्सर दुकानदार फ्री में रही मिर्चियों को दे देता है। एक्स्ट्रा मिर्चियों को घर पर स्टोर करना कई बार मुश्किल हो जाता है। कई बार मिर्चियां सड़ने और गलने लगती हैं, फिर इन्हें फेंकना पड़ जाता है। अगर आप भी अपने घर में हरी मिर्चियों को लंबे समय तक ताजा बनाकर रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान किचन टिप्स हैं जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।

हरी मिर्च का पेस्ट

अगर आपको हर सब्जी में ताजी मिर्च का स्वाद पसंद है, तो हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर रखना सबसे सेफ तरीका होता है। सबसे पहले मिर्चियों के डंठल हटाकर उन्हें अच्छी तरह धो लें। इसके बाद साफ कपड़े से पूरी तरह सुखा लें ताकि नमी बिल्कुल न रहे। अब मिर्चियों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में डालें।

Green chillies Images - Free Download on Freepik

इसमें थोड़ा नमक और नींबू का रस मिलाएं, जिससे स्वाद भी बढ़े और पेस्ट लंबे समय तक सुरक्षित रहे। बारीक पेस्ट तैयार होने के बाद इसे साफ और सूखे कांच के जार में भर लें। ऊपर से थोड़ा सा तेल डाल दें, इससे पेस्ट जल्दी खराब नहीं होगा। जार पर तारीख लिखकर फ्रिज में रख दें। इस तरीके से तैयार किया गया पेस्ट महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

फ्रिज में हरी मिर्च स्टोर करने का स्मार्ट तरीका

अक्सर लोग हरी मिर्च ऐसे ही सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जिससे वह या तो सूख जाती है या सड़ने लगती है। इससे बचने के लिए पहले मिर्चियों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें। अब एक सूखे प्लास्टिक या एयरटाइट डिब्बे में नीचे कॉटन का साफ कपड़ा बिछाएं। इसके ऊपर मिर्चियां फैलाकर रखें और डिब्बा बंद कर दें। इस तरीके से नमी कंट्रोल रहती है और मिर्चियां लंबे समय तक फ्रेश और कुरकुरी बनी रहती हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूरिक एसिड का नेचुरल इलाज, ये 8 ड्रिंक्स हैं आपके लिए 'रामबाण'

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 19:18 IST