अपडेटेड 18 April 2025 at 10:34 IST
Good Friday 2025 Quotes: पाप से क्षमा, दुख से शांति..., गुड फ्राइडे पर अपनों को भेजें ये कोट्स
Good Friday 2025: गुड फ्राइडे के दिन आप इन संदेशों के जरिए प्रभु ईसा मसीह को याद कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Good Friday 2025 Wishes: आज ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे मना रहे हैं। गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को यातनाओं के बाद सूली पर चढ़ाया गया था। ईसा मसीह के इसी प्यार और बलिदान को याद करने के लिए ‘गुड फ्राइडे’ मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग इसे ‘Holy फ्राइडे’, ‘ग्रेट फ्राइडे’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ भी कहते हैं।
ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे को त्याग, क्षमा और प्रेम का प्रतीक माना गया है। ऐसे में अगर आप भी आज उनके प्रेम और बलिदान को याद करना चाहते हैं तो आप अपनों के साथ यहां दिए गए संदेश भेजकर प्रभु ईसा मसीह को याद कर सकते हैं। ये उन्हें और बेहद भावपूर्ण श्रद्धांजलि होगी।
गुड फ्राइडे 2025 के लिए संदेश (Good Friday 2025 Wishes in Hindi)
पाप से क्षमा, दुख से शांति,
अंधेरे से प्रकाश की ओर चलें…
यही है गुड फ्राइडे का संदेश।
गुड फ्राइडे 2025
जिसने हमें सिखाया, दुश्मनों से भी प्रेम करो,
उनके लिए भी प्रार्थना करो जो तुम्हें सताते हैं।
उस प्रभु यीशु के बलिदान को शत-शत नमन।
गुड फ्राइडे 2025
Advertisement
प्रभु यीशु के चरणों की धूल हैं हम,
प्रेम और त्याग के फूल हैं हम,
चलो आज प्रण लें
उनकी राहों पर चलने का।
गुड फ्राइडे 2025
जिसने कांटों का ताज पहनकर,
दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया,
उसी मसीहा को आज याद करने का दिन है।
गुड फ्राइडे 2025
Advertisement
वो दिन था जब सूली पर प्रेम लटका था,
और दुनिया सोच रही थी- ये अंत है।
पर वही तो शुरुआत थी…
प्रेम, क्षमा और उद्धार की।
गुड फ्राइडे 2025
गुड फ्राइडे का दिन है,
प्रभु यीशु ने हम सबके लिए
अपना बलिदान दिया,
आज उनके प्रेम, क्षमा
और सेवा को याद करने का दिन है।
शांति, करुणा और मानवता के रास्ते पर चलें।
गुड फ्राइडे 2025
उसने ना कोई शिकायत की,
ना किसी से नफरत,
बस सबका पाप अपने सिर लिया...
ऐसे थे हमारे प्रभु यीशु।
आज का दिन उन्हीं को समर्पित है।
गुड फ्राइडे 2025
शिकायत नहीं करूं किसी दर्द से,
जो ईश्वर हंसते-हंसते सूली चढ़ गया,
उससे हम क्या शिकवा करें?
गुड फ्राइडे 2025
ना सोना साथ जाएगा,
ना दौलत काम आएगी,
प्रभु का दिया प्रेम ही अंत तक साथ रहेगा।
गुड फ्राइडे 2025
ना बदले की भावना,
ना क्रोध का स्वर,
बल्कि प्रेम और क्षमा की मिसाल बनकर
प्रभु ने जीवन जीने की राह दिखा दी।
गुड फ्राइडे 2025
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 10:34 IST