अपडेटेड 27 August 2023 at 14:34 IST
Onion Juice: आप भी लगाने जा रहे हैं बालों में प्याज का रस? इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो हो सकता है नुकसान
अगर बालों में प्याज का रस नियमित रूप से लगाया जाए तो कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इसके रस को लगाने से पहले कुछ बातों को जान लेना बेहद जरुरी होता है, नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Be Careful Applying Onion Juice To Hair: प्याज का रस बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। वहीं इसके रस को बालों की जड़ों में लगाने से कई फायदे होते हैं। हेयरफॉल से लेकर डैंड्रफ तक की समस्या में इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज के रस को बालों में लगाने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी जरुरी हैं, नहीं तो ये आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं बालों में प्याज का रस लगाने से पहले कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- प्याज में पाए जाने वाले तत्व?
- प्याज का रस बालों में लगाने से पहले बरतें ये सावधानियां
प्याज में पाए जाने वाले तत्व?
किचन से लेकर बालों की परेशानियों को दूर करने वाले प्याज में कई उपयोगी खनिज और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें सल्फर के यौगिक, फ्लेवोनोइड्स तथा विटामिन B, विटामिन C, केल्शियम, ज़िंक, पॉटेशियम, तांबा, फाइबर, लोहा और कम केलोरी वाले वसा भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
प्याज का रस बालों में लगाने से पहले बरतें ये सावधानियां
- कुछ लोगों को प्याज का रस का सूट नहीं करता है ऐसे में अगर आप सीधे तौर पर बालों में प्याज का रस लगाते हैं, तो आपको इससे रैशेज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को प्याज का रस अपनी जड़ों में सीधे तौर पर लगाने से बचना चाहिए।
- अगर आप हफ्ते में तीन से चार बार प्याज का रस बालों में लगाती हैं, तो ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि ये बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बालों में महीने में मात्र एक बार प्याज का रस लगाना ही काफी है।
- प्याज के रस का अधिक मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप बालों में इसका रस अधिक मात्रा में इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल खराब हो सकते हैं।
- आप प्याज के रस को डायरेक्ट बालों की जड़ों में लगाने की बजाय एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा और बाल चमकदार होने के साथ मजबूत भी हो सकते हैं।
- अगर आप दोगुनी रफ्तार से प्याज के रस का असर देखना चाहते हैं, तो आपको इसका रस नारियल के तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। कहते हैं इसे दोगुना प्रभाव नजर आ सकता है।
यह भी पढ़ें... Forehead Acne: क्या माथे पर बार-बार निकल रहे हैं मुहांसे? जानें क्या है इसका कारण; अपनाएं ये घरेलू उपाय
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें... Blackheads: ब्लैक हेड्स से छुटकारा पाने के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, इन नुस्खों से आसानी से होंगे दूर
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 August 2023 at 14:34 IST