Gobhi Kofte Recipe: ढाबा स्टाइल में बनाएं गोभी के कोफ्ते, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद; जानें रेसिपी
Gobhi Kofte Recipe : गोभी के कोफ्ते एक ऐसी लाजवाब डिश है जो अपने जायके से किसी का भी दिल जीत सकती है, खासकर जब ये ढाबा स्टाइल में बने हों। यह रेसिपी सिर्फ स्वाद में ही बेमिसाल नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Gobhi Kofte Recipe: क्या आप रोज की दाल-सब्जी खाकर ऊब गए हैं और कुछ जायकेदार, चटपटा और नया ट्राई करना चाहते हैं? तो इस बार रसोई में ढाबा स्टाइल 'गोभी के कोफ्ते' बनाने की तैयारी करें। गोभी के कोफ्ते केवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गोभी में विटामिन C, विटामिन K, फोलेट और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गोभी कोफ्ते की सब्जी न सिर्फ आपके लंच या डिनर को खास बना देगी, बल्कि अपने साथ गोभी के गुणों का फायदा भी लाएगी। आइए इस लेख में विस्तार से आपको गोभी के कोफ्ते ढाबा स्टाइल में बनाने के बारे में बताएंगे।
गोभी के कोफ्ते बनाने के लिए क्या चाहिए?
- गोभी
- बेसन
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- हरी मिर्च
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- गरम मसाला
- नमक
- तेल
गोभी के कोफ्ते किस तरह बनाएं?
- कद्दूकस की हुई गोभी को अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए।
- एक बड़े बर्तन में निचोड़ी हुई गोभी, बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं।
- कोफ्ते के मिश्रण को हल्के हाथों से मिलाएं और छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें। ध्यान रहे, मिश्रण बहुत गीला न हो। अगर गीला लगे तो थोड़ा और बेसन मिला लें।
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और कोफ्तों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
- उसी कड़ाही में थोड़ा तेल छोड़ दें। जीरा और तेज पत्ता डालकर चटकने दें।
- बारीक़ कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूनें।
- टमाटर का पेस्ट और थोड़ा नमक डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।
- हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर मसाले को 2-3 मिनट तक भूनें।
- आंच धीमी करें और दही या मलाई को अच्छी तरह फेंटकर मसाले में मिलाएं। लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
- जब ग्रेवी से तेल फिर से अलग होने लगे, तो अपने हिसाब से उसमें पानी औप गरम मसाला मिलाएं। उसके बाद ग्रेवी को एक बार उबाल दें।