अपडेटेड 9 December 2025 at 23:05 IST

Gobhi Ka Achar: घर पर इस तरह बनाएं पत्तागोभी का अचार, नोट करें रेसिपी

Gobhi Ka Achar: सर्दियों के मौसम में अचार की डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है। अब ऐसे में अगर आप भी घर पर इंस्टेंट अचार खाना चाहते हैं तो आइए इस लेख में हम आपको पत्तागोभी का अचार बनाने के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Gobhi Ka Achar
Gobhi Ka Achar | Image: Freepik

Gobhi Ka Achar: हमारे घर की रसोई में अचार सिर्फ स्वाद के लिए ही इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि बुजूर्गों की रेसिपी को हमेशा के लिए यादों में रखता है। भारतीय घरों में कई तरह के अचार बनाए जाते हैं। जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। इन्ही में एक पत्ते गोभी का अचार है। आपने शायद ही खाया होगा। आजकल गोभी के अचार सभी को पसंद आ रहे हैं। 

इसमें मसाले और तेल की मात्रा भी बेहद कम होती है। यह सेहत को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती है और खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। आप इस दाल, चावल और रोटी के साथ आराम से खा सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से पत्ते गोभी का अचार बनाने के बारे में बताएंगे। इसलिए आप इन रेसिपी को नोट जरूर कर लें।

पत्तागोभी का अचार बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • पत्तागोभी
  • सरसों का तेल
  • पीली सरसों/राई दाल
  • सौंफ
  • मेथी दाना
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हींग
  • नमक
  • सिरका

ये भी पढ़ें - Lizard Removal Tips: बिना मारे 5 मिनट में कैसे भगाएं छिपकली? सुई-धागा और प्याज वाला नुस्खा है रामबाण इलाज, VIDEO

पत्तागोभी का अचार कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले, पत्तागोभी को अच्छी तरह धोकर बारीक और लंबा काट लें।
  • कटी हुई पत्तागोभी को एक बड़े बर्तन में निकालें।
  • अब इसमें 1 बड़ा चम्मच नमक और छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इसे 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से गोभी अपना पानी छोड़ देगी।
  • 3 घंटे बाद गोभी को हल्के हाथ से निचोड़कर इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें। इस पानी को फेंक दें।
  • गोभी को एक साफ कपड़े पर फैलाकर 1-2 घंटे के लिए धूप में या पंखे के नीचे सुखा लें ताकि उसमें नमी न रहे।
  • एक पैन में सौंफ, मेथी दाना, और पीली सरसों को धीमी आंच पर 1-2 मिनट के लिए हल्का भून लें।
  • ठंडा होने पर मेथी दाना और सौंफ को दरदरा पीस लें। सरसों को साबुत ही रहने दें या हल्का दरदरा पीसें।
  • एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर तेज़ गर्म करें, जब तक कि उसमें से हल्का धुआं उठने लगे।
  • गैस बंद कर दें और तेल को हल्का ठंडा होने दें। जब तेल गुनगुना रह जाए, तो उसमें हींग डालें।
  • एक बड़े कटोरे में सूखी हुई पत्तागोभी लें।
  • इसमें दरदरे पिसे हुए मसाले, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नींबू का रस मिलाएं।
  • अब इसमें गुनगुना किया हुआ तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 December 2025 at 23:05 IST