अपडेटेड 29 November 2024 at 21:05 IST

सर्दियों में क्यों पिएं रात को सोने से पहले अदरक वाला दूध? जानें बनाने की विधि

Ginger milk benefits in hindi: यदि आप अपनी डाइट में अदरक वाला दूध जोड़ते हैं तो इससे शरीर को कई तरीकों से फायदा मिल सकता है। जानते हैं इसे बनाने की विधि...

Milk
सर्दियों में क्यों पिएं रात को सोने से पहले अदरक वाला दूध? जानें बनाने की विधि | Image: Image: Unsplash

Ginger milk benefits in hindi: वैसे सर्दियों में ज्यादातर लोग अपनी डाइट में हल्दी वाला दूध जोड़ते हैं क्योंकि हल्दी की तासीर गर्म है। लेकिन क्या आप जानते हैं आप हल्दी की जगह अदरक वाले दूध का भी सेवन कर सकते हैं। सर्दी में अदरक वाला दूध सेहत से जुड़ी कई समस्या दूर कर सकता है। जी हां, ऐसे में इसके फायदे बनाने की विधि के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या घर पर रहकर अदरक वाला दूध बना सकते हैं। साथ ही इसके फायदे के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे…

सर्दियों में पिएं अदरक वाला दूध

  • बता दें कि अदरक वाला दूध आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। साथ ही आपको कई समस्याओं से बचाता भी है। 
  • अदरक के दूध के सेवन से पाचन शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही पेट दर्द, कब्ज आदि समस्या से राहत मिल सकती है। 
  • अदरक वाले दूध के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही शरीर को कैल्शियम, पोटेशियम आदि पोषक तत्व मिलते हैं। 
  • अदरक वाले दूध के सेवन से शरीर में सूजन और दर्द दोनों से राहत मिल सकती है। बता दें कि यह पीरियड्स क्रैम्स को भी दूर करने में बेहद उपयोगी है। 
  • अदरक के दूध के सेवन से गले की खराश से भी राहत मिल सकती है। अदरक का दूध खांसी को दूर करने के साथ-साथ कफ को निकालने में भी आपके काम आ सकता है।

कैसे बनाएं अदरक वाला दूध?

अदरक वाले दूध को बनाने के लिए सबसे पहले आप अदरक को अच्छे से पीस लें। अब दूध को एक बर्तन में उबालें। उसके बाद अदरक का पेस्ट डालें। अब फिर से 5 मिनट उबालें और उसके बाद छानकर इसका सेवन करें।

ये भी पढ़ें - इन 5 राशियों की लड़कियां अपने पति के लिए होती हैं Lucky

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 November 2024 at 21:05 IST