अपडेटेड 9 March 2026 at 23:57 IST
Gas Cylinder Using Tips: रसोई सिलेंडर में कितने दिन की बची है गैस? इन आसान तरीकों से लगा सकते हैं पता
Gas Cylinder Using Tips: सिलेंडर में गैस कितनी बची है, यह जानना अब मुश्किल नहीं है। आप पहले ही पता लगा सकते हैं कि आपका गैस सिलेंडर कितने दिन का बचा हुआ है और आप उसी हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Gas Cylinder Using Tips: आज के टाइम पर लगभग सभी घरों में खाना बनाने के लिए LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना आजकल लोग खाना बनाना सोच भी नहीं सकते। लेकिन, सबसे ज्यादा परेशानी तब आती है जब किचन में खाना बनाते वक्त अचानक गैस खत्म हो जाए।
ऐसे में हम आपको यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप पहले ही पता लगा सकते हैं कि आपका गैस सिलेंडर कितने दिन का बचा हुआ है और आप उसी हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं या पहले से ही इंतजाम कर सकते हैं।
कैसे पता करें कितनी गैस बची है?
दरअसल, कई लोगों के यहां गैस अचानक खत्म हो जाती है, जबकि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है तब। लेकिन, इसके कुछ आसान तरीके हैं, जिससे आप अब से घर बैठे ही बिना किसी मशीन के अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके रसोई में यूज हो रहे एलपीजी सिलेंडर में कितनी गैस बची है।
1. गीले कपड़े से चेक करें
घर में यूज हो रहे गैस का पता लगाने के लिए आपको बस एक साफ कपड़ा पानी में भिगोना है और उसे सिलेंडर के ऊपरी हिस्से से नीचे तक लपेट देना है। करीब 1-2 मिनट इंतजार करें और फिर कपड़ा हटा दें। अब सिलेंडर की सतह को ध्यान से देखें। जहां तक नमी जल्दी सूख जाती है। वह हिस्सा आमतौर पर खाली होता है। वहीं, जिस हिस्से में गैस भरी होती है, वहां ठंडक बनी रहती है और पानी देर से सूखता है। मतलब जहां गीलापन और ठंडक ज्यादा देर टिके समझ लीजिए वहां तक गैस मौजूद है।
Advertisement
2. वजन से अंदाजा लगाएं
अगर घर में वेट मशीन है, तो आप गैस सिलेंडर का सटीक वजन निकाल सकते हैं, और अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने दिन की गैस बची है। दरअसल, हर एलपीजी सिलेंडर पर उसका खाली वजन लिखा होता है, जिसे टेयर वेट कहा जाता है। सामान्य घरेलू सिलेंडर में करीब 14.2 किलो गैस भरी जाती है। इस आधार पर आप अंदाजा लगा सकते हैं।
3. फ्लेम के पता करें
कई बार गैस खत्म होने वाला होता है, उससे पहले चूल्हे की लौ कम होने लगती है। यानी खाना सामान्य से ज्यादा समय ले रहा है या बीच-बीच में फ्लेम कमजोर पड़ रही है, तो यह गैस कम होने का इशारा हो सकता है। हालांकि यह तरीका पूरी तरह सटीक नहीं है। बेहतर यही है कि ऐसे संकेत मिलते ही नया सिलेंडर बुक कर लें, जिससे अचानक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 23:57 IST