अपडेटेड 10 September 2023 at 09:34 IST

G20 Summit Fashion: साड़ी में नजर आईं जापान और मॉरीशस के पीएम की पत्नियां, देसी लुक में लूटी वाहवाही

G20 Summit Fashion:जी20 शिखर सम्मेलन में देसी भोजन के अलावा भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी भी चर्चा में रही।

Follow : Google News Icon  
जी20 समिट में छा गई साड़ी (फोटो : PTI)
जी20 समिट में छा गई साड़ी (फोटो : PTI) | Image: self

Saree In G20 Summit: पूरी दुनिया की नजर नई दिल्ली में आयोजित किए गए जी20 शिखर सम्मेलन पर है। इस इवेंट में कई विदेशी मेहमानों ने शिरकत की है। वहीं जी20 समिट का पहला दिन रात्रिभोज के साथ समाप्त हुआ। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए विदेशी मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया था।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • जी20 समिट का पहला दिन समाप्त
  • डिनर पार्टी में छा गई साड़ी
  • कई विदेशी नेताओं की पत्नियों ने पहनी साड़ी

डिनर की खास बात ये रही कि इस डिनर पार्टी में विदेशी मेहमानों को देसी व्यंजन परोसे गए थे। इतना ही नहीं, ये भोजन गोल्डन और सिल्वर कोटेड बर्तनों में परोसा गया था। वहीं, इस डिनर पार्टी में एक ओर चीज चर्चा का विषय बनी और वह थी साड़ी। जी हां, भारतीय महिलाओं के पारंपरिक परिधान में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनाथ की पत्नी साड़ी में नजर आईं। 

जापान के पीएम की पत्नी का ग्रीन साड़ी लुक

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा अपनी पत्नी युको किशिदा के साथ दिल्ली पहुंचे थे। युको किशिदा शिक्षा, पर्यावरण के क्षेत्र में काम करती हैं। राष्ट्रपति की ओर से आयोजित डिनर में वो हरी साड़ी में नजर आईं। उनकी इस हरी बनारसी साड़ी में गोल्डन कलर का बॉर्डर और प्रिंट थे। उन्होंने इस साड़ी लुक के लिए सिंपल बन हेयर स्टाइल चुना था। साथ ही इस लुक को कम्पलीट करने के लिए उनका सिल्वर हैंड बैग एकदम परफेक्ट था। 

Advertisement

मॉरीशस के पीएम की पत्नी का व्हाइट साड़ी लुक

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ जी20 समिट में अपनी पत्नी कबिता रामडानी के साथ पहुंचे। राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से आयोजित डिनर पार्टी में कबिता रामडानी साड़ी में नजर आईं। उन्होंने इस इवेंट के लिए ऑफ व्हाइट शेड साड़ी चुनी थी। उनके लुक की खास बात ये थी कि उन्होंने साड़ी के साथ ब्लैक कलर का खूबसूरत फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया था जिसमें कलाई की तरफ गोल्डन थ्रेड वर्क था। उनका ये लुक इस डिनर पार्टी के लिए बेहद शानदार था। 

Advertisement

इन्होंने भी पहनी साड़ी

डिनर पार्टी में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनाथ की पत्नी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विश्व बैंक की ओर से अध्यक्ष अजय बंगा की पत्नी रितु बंगा, IMF की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी साड़ी पहनी थी। कहना पड़ेगा कि जी20 में देसी पकवान और विदेशी महिलाओं के देसी लुक ने इस इवेंट की शान बढ़ा दी थी।

ये भी पढ़ें : G20 Summit Dinner: जी20 में विदेशी मेहमानों ने चखा देसी स्वाद, डिनर में परोसे गए बेहद लजीज पकवान, देखें मेन्यू

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 September 2023 at 09:27 IST