अपडेटेड 27 August 2023 at 13:06 IST
Forehead Acne: क्या माथे पर बार-बार निकल रहे हैं मुहांसे? जानें क्या है इसका कारण; अपनाएं ये घरेलू उपाय
बार-बार माथे पर निकलने वाला पिंपल बेहद दर्दनाक होने के साथ ही खूबसूरती को भी कम करने का काम करता है। आइए जानते हैं ये क्यों होता है और इससे कैसे छुटकारा पाया जाए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Pimples on Forehead: महिला हो या फिर पुरुष हर कोई फोरहेड पर पिपंल्स या एक्ने की समस्या से परेशान रहता है। ये दर्दनाक होने के साथ ही खूबसूरती पर दाग लगाने का काम भी करता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ये मुहांसे बार-बार माथे पर ही क्यों निकल आते हैं? तो चलिए जानते हैं फोरहेड पर पिंपल्स निकलने की क्या वजह है और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- माथे पर क्यों होते हैं बार-बार पिंपल्स?
- कैसे पाएं माथे पर निकलने वाले मुहांसों से छुटकारा?
माथे पर क्यों होते हैं बार-बार पिंपल्स?
माथे पर बार-बार पिंपल्स निकलनें के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से कुछ के बारे में यहां बताने जा रहे हैं।
ऑयली स्किन के कारण
माथे पर पिंपल्स की समस्या ऑयली स्किन के कारण ज्यादा होती है। वहीं त्वचा की देखभाल न करने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
Advertisement
हार्मोंस इंबैलेंस
प्यूबर्टी के दौरान हार्मोनल इंबैलेंस से बॉडी में तेल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिसकी वजह से माथे पर पिंपल्स की समस्या होने लगती है।
हेयर ऑयलिंग
अगर आप ज्यादा समय तक बालों में तेल लगाकर रखते हैं, तो बालों में लगा एक्सट्रा ऑयल माथे पर आ जाता है, जिसके कारण पिंपल्स की समस्या होने लगती है।
Advertisement
डैंड्रफ
अगर आपको अधिकतर डैंड्रफ की समस्या रहती है, तो आपको बार-बार माथे पर पिंपल हो सकते हैं। क्योंकि, डैंड्रफ होने के कारण बैक्टीरिया बाहर आ जाते हैं जो माथे पर एक्ने की समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं।
मेकअप
अगर आप रोजाना मेकअप करते हैं, तो भी आपको पिंपल्स की समस्या हो सकती है। ये समस्या उन लोगों में ज्यादा बढ़ जाती है जो रात में बिना मेकअप साफ किए ही सो जाते हैं।
कैसे पाएं माथे पर निकलने वाले मुहांसों से छुटकारा?
लाइफस्टाइल और स्किन केयर रुटीन में बदलाव
अगर आपको भी बार-बार माथे पर एक्ने या पिंपल्स की समस्या परेशान कर रही है, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल और स्किन केयर रुटीन में कुछ बदलाव करने की जरुरत है।
स्क्रब करने से बचें
अगर आपके माथे पर एक्ने हुए हैं तो ऐसे में आप स्क्रब करने से बचें। क्योंकि ऐसा करने पर मुहांसों की कंडीशन और भी ज्यादा खराब हो सकती है।
हेयर वॉश रुटीन में बदलाव
इस समस्या से परेशान लोगों को आपने हेयर वॉश रुटीन में कुछ बदलाव करने चाहिए। अगर आप हफ्ते में 1 या 2 बार ही बाल धुलते हैं, तो अपनी इस आदत को सुधार लें और सप्ताह में तीन से चार बार हेयर वॉश करें।
केमिकल वाली चीजों से बचें
अगर आप को एक्ने की समस्या बार-बार परेशान करती है, तो आपको केमिकल वाली चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए और स्किन को गंदे हाथों से न छुएं।
इसके अलावा अगर आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाना चाहे तो वो भी अपना सकते हैं। एक्ने की परेशानी में ये बहुत ही कारगर माने जाते हैं।
नींबू का रस
बरसों से महिलाएं माथे पर मुहांसे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस लगाती आ रही हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व ना केवल माथे के मुहांसों का इलाज करेंगे बल्कि इन्हें फिर से होने से भी रोकेंगे।
बेसन-बादाम का पाउडर
बेसन और बादाम का पाउडर भी एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है। इसके लिए दोनों की बराबर मात्रा लेकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 15 मिनट माथे पर लगाने के बाद धो लें। दाने कम हो जाएंगे।
आइस क्यूब
माथे पर एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए आइस क्यूब एक अच्छा तरीका है। इसके लिए आइस क्यूब्स को कपड़े में बांध लें और इसे माथे पर रखें। ऐसा कुछ दिन करें, यह प्राकृतिक उपचार जरूर काम करेगा।
खीरे का रस
खीरे के रस के बेहतर परिणामों के लिए इसे प्रभावित जगह पर 2-3 बार लगाएं और इस कई हफ्तों तक लगाते रहें।
यह भी पढ़ें... Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन कर लें ये उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर, जीवन में आएगी सुख-शांति!
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 August 2023 at 13:06 IST