अपडेटेड 5 September 2024 at 11:00 IST
First Night: शादी की पहली रात पुरुषों को दूध क्यों दिया जाता है?
Why do we drink milk on wedding night: शादी के दिन दूल्हे को दूध क्यों दिया जाता है? इस लेख के माध्यम से जानते हैं उत्तर...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Why we drink milk on wedding night in Hindi: हमारे हिंदू धर्म में कुछ ऐसे रीति रिवाज हैं, जिनका विशेष महत्व है। शादी की रात के वक्त दुल्हन दूल्हे के पास दूध लेकर जाती हैं। ऐसा करना न केवल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अच्छा माना जाता है बल्कि इसके कुछ फायदे भी हैं जो पुरुषों को पता होने जरूरी हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शादी की रात में महिलाएं पुरुषों को दूध क्यों (Drinking milk on the first night of marriage) पिलाती हैं। पढ़ते हैं आगे…
शादी की रात से पहले पुरुष दूध क्यों पीते हैं? (Why drink milk before a wedding night?)
- बता दें कि शादी की पहली रात पति-पत्नी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस दिन दांपत्य जीवन का शुभारंभ होता है।
- ऐसे में दूध पिलाने का रिवाज चंद्रमा से संबंधित है। कहते हैं कि दूध का संबंध चंद्रमा से है। वहीं चंद्रमा मन का कारक है जो न केवल दांपत्य जीवन को मजबूत कर सकता है बल्कि वैवाहिक जीवन में शांति भी बनी रह सकती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैवाहिक जीवन की शुरुआत यदि दूध के गिलास से की जाए तो इससे न केवल वैवाहिक जीवन में संतोष बना रह सकता है बल्कि दूध को हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी, समृद्धि, संपन्नता आदि का प्रतीक भी मानते हैं।
रात में दूध पीने से क्या होता है? (why do Indian groom drink milk on wedding night?)
- इसके फायदे की बात की जाए तो दूध पीने से न केवल शरीर में ऊर्जा आ सकती है बल्कि शरीर तरो-ताजा भी महसूस कर सकता है।
- दूध के पीने से व्यक्ति को नींद भी अच्छी आती है। वहीं दूध रिलैक्स फील भी करवा सकता है।
- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भी दूध का सेवन किया जाता है।
- यदि रात को सोने से पहले दूध का सेवन किया जाए तो ऐसा करने से मांसपेशियों में भी मजबूती आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 September 2024 at 11:00 IST