अपडेटेड 22 March 2024 at 18:55 IST
Holi 2024: शादी के बाद पार्टनर के साथ खेलेंगे पहली होली? रोमांटिक अंदाज में ऐसे बनाएं यादगार
होली के पर्व को अब बस 2 दिन और बचे हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ पहली होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन तरीकों को अपना सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Shadi Ke Baad Partner Ke Sath Pehli Holi Kaise Manaye: रंगों की उमंग और गुजिया की मिठास लिए आने वाले होली के त्योहार में अब बस 3 दिन और रह गए हैं। इसकी तैयारियां घरों से लेकर बाजारों में देखी जा सकती हैं। प्रेम और उत्साह का यह पर्व इस साल 25 मार्च दिन सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं जिन लोगों की हाल ही में शादी हुई है और पार्टनर के साथ यह उनकी पहली होली है और आप इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो कुछ अलग-अलग तरीकों को अपना सकते हैं।
दरअसल, कपल अपनी पहली होली को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं, क्योंकि यह पर्व उनके लिए बेहद खास होता है। प्रेम उत्साह के इस त्योहार के दिन लोग एक दूसरे के गले लगकर उन्हें रंग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी शादी के बाद अपनी पहली होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन तरीकों को अपनाएं।
शादी के बाद पहली होली को कैसे बनाएं यादगार?
पार्टनर के हाथों लगाएं पहला रंग
होली का त्योहार है और रंग न हो ऐसा हो सकता है क्या? ऐसे में अगर आपकी यह पहली होली है, तो आप अपने पार्टनर को आपको सबसे पहले रंग लगाने का मौका दें। रंगों के इस त्योहार पर एक-दूसरे के गालों को गुलाल और अपने प्यार के रंग से रंग दें।
सुबह उठते ही पार्टनर के साथ करें ये काम
हर कपल पार्टनर के साथ अपनी पहली होली को खास बनाना चाहता है। ऐसे में इसकी शुरुआत आपको सुबह उठने के साथ ही करनी चाहिए। इसलिए जैसे ही आपका पार्टनर उठे प्यार से गुड मॉर्निंग करें। इसके लिए आप उन्हें किस भी कर सकते हैं।
Advertisement
सेम कपड़ा पहनें
होली के दिन आप मैचिंग आउटफिट पहन सकते हैं। इससे आप औरों से थोड़ा अलग फील करेंगे। साथ ही आप अपने बेस्ट पलों को कैप्चर भी कर सकते हैं।
रोमांस में लगाएं डांस का टड़का
पार्टनर के साथ पहली होली को खास बनाने के लिए इस दिन आप होली के गानों पर डांस कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली को इंक्लूड कर सकते हैं, जिससे आपकी होली का मजा दो गुना हो जाएगा।
Advertisement
शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं
पहली होली को यादगार बनाने के लिए आप पार्टनर के साथ शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं। इसके लिए आपको 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान करना होगा, जिससे आप दोनों की होली और भी बेहतरीन हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 18:50 IST