First Date Tips: पहली डेट पर ही पार्टनर को करना है इम्प्रेस? जानें 5 खास टिप्स जो सामने वाले को कर देंगे आपका दीवाना

First Date Tips: अगर पहली बार आप डेट पर जा रहे हैं, तो अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए कुछ खास करना जरूरी होता है। सामने वाले को दीवाना बनाना है तो इन 5 खास टिप्स को फॉलो करें।

First Date Tips
First Date Tips | Image: AI

First Date Tips: पहली डेट किसी भी नए रिश्ते का सबसे खास होती है। इस मुलाकात के दौरान ज्यादातर लोगों की यही कोशिश रहती है कि उनका पहला इम्प्रेशन शानदार हो और सामने वाला उन्हें हमेशा याद रखे। अक्सर लोगों को लगता है कि किसी का दिल जीतने के लिए महंगे तोहफे या बहुत ज्यादा खर्च करना जरूरी होता है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। पहली मुलाकात में आपका बिहेवियर, बातचीत का तरीका और सामने वाले के प्रति आपकी रिस्पेक्ट ही सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर आप भी अपनी पहली डेट को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन 5 आसान टिप्स को जरूर अपनाएं।

छोटी-छोटी बातों का ख्याल

अगर डेट के दौरान या उससे पहले आपके पार्टनर ने अपने किसी पसंद की कोई छोटी सी बात कही है, तो उसे याद रखना एक बहुत अच्छा संकेत होता है। जब आप बातचीत के दौरान उनकी पसंद की उस खास चीज का जिक्र करते हैं, तो उन्हें यह एहसास होता है कि आपने उनकी बातों को कितनी अच्छे से और ध्यान से सुना और समझा है।

सामने वाले को ध्यान से सुनना सीखें

अक्सर लोग घबराहट में डेट के दौरान केवल अपने बारे में ही बातें करते रहते हैं। इसके साथ ही लोग सामने वाले को बोलने का मौका तक नहीं देते। एक अच्छी बातचीत वही है जिसमें दोनों पक्ष अपनी बातें साझा कर सकें। जब आप सामने वाले की बातों को पूरी दिलचस्पी से सुनते हैं, तो यह उन्हें महसूस कराता है कि आप उनके इमोशन्स और थॉट को रिस्पेक्ट करते हैं।

मोबाइल से बनाएं थोड़ी दूरी

आजकल की डिजिटल दुनिया में पहली डेट पर बार-बार अपना फोन चेक करना एक बहुत ही गलत मैसेज देता है। इससे सामने वाले को ऐसा लग सकता है कि आपको इस मुलाकात या उनकी बातों में बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं है। इस बात का ध्यान रखें कि डेट के दौरान आपका पूरा ध्यान फोन की स्क्रीन पर नहीं, बल्कि सामने बैठे इंसान पर होना चाहिए।

Advertisement

सबके लिए रेस्पेक्टफुल बिहेवियर

आपका नेचर केवल आपके डेटिंग पार्टनर के लिए आपके व्यवहार से नहीं, बल्कि आपके आसपास के लोगों के साथ किए गए बर्ताव से भी झलकता है। रेस्टोरेंट के स्टाफ या अन्य लोगों के साथ आपका विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार यह दिखाता है कि आप एक अच्छे इंसान हैं। सामने वाला इन छोटी-छोटी चीजों को जरूर नोटिस करता है।

दिखावा करने की कोशिश न करें

पहली डेट पर खुद को बेहतर साबित करने के चक्कर में लोग अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर बातें करते हैं या दिखावा करते हैं। लेकिन याद रखें कि सादगी और ईमानदारी हमेशा लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है। इसलिए जैसा आप रियल लाइफ में हैं, वैसा ही खुद को सामने रखें। आपका असली नेचर ही सामने वाले को सबसे ज्यादा इम्प्रेस करता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' में श्रेया और योगेश की पुरानी दुश्मनी फिर हुई ताजा

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड