अपडेटेड 12 December 2025 at 21:35 IST
Feng Shui Tips: घर के तनाव और झगड़ों से हैं परेशान? फेंगशुई के ये सरल उपाय लाएगी शांति
Feng Shui Tips: घर में अगर तनाव भरा माहौल बना रहता है, तो इसे खत्म करने के उपाय फेंगशुई में मिल जाएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Feng Shui Tips: कई घरों में सुबह से लेकर रात तक लड़ाई-झगड़े चलते ही रहते हैं। ऐसे माहौल से घर के लोगों की मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ता। कुछ लोग माहौल को बदलने के समाधान ढूंढने लगते हैं, जबकि कई आसान उपायों की तलाश में रहते हैं। ऐसी ही फेंगशुई में सरल टिप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से घर की एनर्जी काफी बैलेंस रहती हैं इसके साथ सुख और शांति भी आती है। आइए जानते हैं फेंगशुई के वे उपाय जो रोजाना के झगड़ों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
घर में रखें यह खास चीज
अगर आपके घर में अक्सर तनाव और बहस होती रहती है, तो फेंगशुई का एक बेहद आसान उपाय अपनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस पानी से भरा एक कटोरा और छोटा फेंगशुई कछुआ लेना होगा। इसे किसी भी धातु के कटोरे में पानी भरकर उसमें कछुआ रख दें और इसे घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। उत्तर दिशा घर की शांति और संतुलन से जुड़ी मानी जाती है। माना जाता है कि कछुए की सकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे घर का माहौल शांत करने लगती है।
घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के टिप्स
फेंगशुई के सिद्धांतों के अनुसार, घर में टूटी-फूटी चीजें नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं। इसलिए ऐसी वस्तुओं को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। इसके साथ ही मेन गेट पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। दरवाजे को खोलते या बंद करते समय अगर आवाज होती है, तो उसे जल्द ठीक करवाएं, क्योंकि यह कर्कश आवाज नेगेटिव एनर्जी को जल्दी अट्रैक्ट करती है।
घर में रखें खुशबू और क्रिस्टल वाली चीजें
फेंगशुई के अनुसार, घर की एनर्जी को शांत और सकारात्मक बनाए रखने के लिए खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। एसेंशियल ऑयल, धूप कोन या नैचुरल फ्रैग्रेंस घर में हल्की खुशबू बनाए रखते हैं और माहौल को संतुलित करते हैं। इसके अलावा लिविंग एरिया में क्रिस्टल बॉल रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में पॉजिटिविटी आती है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 December 2025 at 21:35 IST