अपडेटेड 2 December 2025 at 23:20 IST

Plant Benefits: घर में सुख शांति के लिए लाएं जेड प्लांट, सही दिशा में रखते ही दिखेगा फर्क; हमेशा बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

क्रासुला (जेड प्लांट) को घर में सही दिशा में रखने से धन‑समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। जानें इसके नियम और देखभाल के टिप्स

Crassula Plant Benefits
जेड प्लांट | Image: Freepik

फेंगशुई में धन, सौभाग्य और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाने वाला जेड प्लांट घरों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे अक्सर 'लक्की प्लांट', 'मनी प्लांट' और 'जेड प्लांट' कहा जाता है। 

फेंगशुई विशेषज्ञों मानते हैं कि इस पौधे को सही दिशा में रखकर नियमित देखभाल करने से घर में समृद्धि बढ़ती है और नेगेटिविटी दूर होती है।

सही दिशा में रखना जरूरी

इस पौधे को हमेशा पूर्व या दक्षिण‑पूर्व में रखें, यह दिशा कुबेर देव से जुड़ी मानी जाती है और यहां पौधा रखने से धन का आगमन होता है। उत्तर‑पूर्व में भी क्रासुला रख सकते हैं, खासकर अगर घर का मेन गेट इस दिशा में है तो वहां भी रखा जा सकता है। इसके अलावा मेन गेट के दाहिनी ओर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी घर में आती है।

पौधे को ऐसी जगह रखें जहां नेचुरल रोशनी मिले, लेकिन सीधी धूप से बचें। साथ ही बाथरूम और रसोई के पास इसे न रखें, क्योंकि इन स्थानों की नमी पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है। इस पौधे को हफ्ते में 2 से 3 बार ही पानी देना होता है। मिट्टी को हल्का नम रखें, पूरी तरह गीला न रखें। हर दो महीने में हल्का स्यूकुलेंट फर्टिलाइजर का इस्तेमाल आप इसपर कर सकते हैं ताकि पौधा लंबे वक्त तक चले। वास्तु शास्त्र में भी क्रासुला को 'धन‑वृद्धि' का पौधा माना गया है। इसे घर के पूर्वी कोण में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार और परिवार में शांति बढ़ती है।  

Advertisement

जेड प्लांट लगाने से घर में साल भर बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

फेंगशुई विशेषज्ञ मानते हैं कि, 'क्रासुला का हरा‑भरा पत्ता धन के प्रवाह को आकर्षित करता है, लेकिन इसे सही दिशा में रखें और नियमित देखभाल करना जरूरी है।' सही जल निकासी वाली मिट्टी और सही रोशनी में पौधे को साल भर जीवंत रखा जा सकता है, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। फेंगशुई के सिद्धांतों के मुताबिक, सही दिशा में रखकर और सही देखभाल से रखे तो इस पौधे से घर में धन‑समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा दिया जा सकता है। यह छोटा सा पौधा न सिर्फ सौंदर्य को बढ़ाता है, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसे शुभ माना गया है। तो आप भी इसे अपने घर में लगाकर इसका फायदा ले सकते है। 

यह भी पढ़ें: घर बैठे अपडेट करें आधार कार्ड में अपना फोन नंबर, UIDAI का नया फीचर लॉन्च

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 December 2025 at 23:20 IST