अपडेटेड 11 April 2024 at 09:38 IST

Eid ul Fitr 2024 Wishes: इन मैसेजेस के साथ अपने अपनों को कहें 'ईद मुबारक'

Eid 2024 Wishes: ईद-उल-फितर के मौके पर आप इन संदेशों के साथ करीबियों को ईद मुबारक कह सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Eid 2024 wishes
ईद मुबारक संदेश | Image: Freepik

Eid 2024 Wishes Quotes Messages: देशभर में गुरुवार, 11 अप्रैल के दिन ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ये पर्व बेहद खास होता है। रमजान महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है।  ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।

मुस्लिम समुदाय में रमजान के महीने को पाक महीना कहा जाता है। इस महीने में लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। वहीं, ईद-उल-फितर के इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में अगर आप अपने अपनों को व्हाट्सएप मैसेजेस के जरिए ईद की बधाई देना चाहते हैं। तो आपको इन संदेशों का इस्तेमाल करना चाहिए।

ईद 2024 मुबारक संदेश (Eid 2024 Wishes in Hindi)

1.

जन्नत से नजराना भेजा है,
खुशियों का खजाना भेजा है,
कुबूल फ़रमाएं दिल की दुआ है,
मीठी ईद मुबारक का फरमान भेजा है
ईद मुबारक

Advertisement

2.

चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको
ईद मुबारक

Advertisement

3.

दुआ कुबूल हो आपकी,
मनचाही ईदी मिल जाए,
खुदा का करम हो आप पर,
ईद का चांद खुशियां लाए.
चांद रात मुबारक !

4.
फलक पर चांद सितारे निकले हैं
सब खुशी से मिलने लगे हैं
ईद की मिठास घुलने लगी है
देखो सबके विचार मिलने लगे हैं
ईद मुबारक

5.

चांद का जब दीदार हो, 
सभी  अपने तुम्हारे साथ हों,
हम हमेशा मांगते हैं दुआ आपके लिए,
इस बार हमारी दुआ स्वीकार हो.
ईद मुबारक

5.

आज खुदा की हम पर हो मेहरबनी
कर दे माफ हम लोगों की सारी न फरमानी
ईद के दिन आओ मिलकर करें यही वादा
खुदा की ही राहों पर हम चलेंगे सदा।
ईद मुबारक

6.

ईद का पावन दिन है आया,
संग ये अपने बरकत है लाया,
हमेशा तुम खुश रहो कुछ ऐसे,
जैसे खुदा को पाया है तुमने.
आपको और आपके परिवार को,
ईद मुबारक

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: देशभर में फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानिए क्या है कीमत…

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 11 April 2024 at 09:38 IST