Jwar Chila Recipe: सर्दियों में इन आसान तरीकों से बनाएं ज्वार चीला, नोट कर लें सभी सामग्री

Jwar Chila Recipe: सर्दियों में अगर आप भी कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में विस्तार से ज्वार चीला खाने के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए। यह सभी चीजें भी नोटॉ कर लें।

Jwar Chila Recipe
Jwar Chila Recipe | Image: Freepik

Jwar Chila Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही गरमा-गरम और पौष्टिक नाश्ते की चाहत बढ़ जाती है। अगर आप इस मौसम में कुछ हल्का, हेल्दी और झटपट बनने वाला खाना चाहते हैं, तो ज्वार चीला आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ज्वार ग्लूटेन-मुक्त होता है और फाइबर, प्रोटीन तथा आवश्यक मिनरल्स से भरपूर होता है। यह आपके पाचन के लिए भी बहुत अच्छा है।

ज्वार का चीला सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता, बल्कि यह डायबिटीज और वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी एक शानदार नाश्ता है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्वार का चीला बनाने के बारे में बताएंगे। साथ इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए? इसके बारे में भी जानेंगे।

ज्वार चीला के लिए क्या-क्या सामग्री लगेगा? 

  • ज्वार का आटा 
  • बारीक कटा हुआ प्याज 
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
  • बारीक कटा हुआ अदरक
  • जीरा 
  • नमक 
  • पानी 
  • तेल या घी

ज्वार चीला कैसे बनाएं? 

  • एक बड़े कटोरे में ज्वार का आटा लें।
  • इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें।
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर और अन्य सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें।
  • ध्यान रखें कि घोल की कंसिस्टेंसी ज्यादा पतली न हो और न ज्यादा गाढ़ी।  यह ऐसी होनी चाहिए कि आसानी से तवे पर फैल सके ।
  • उसके बाद आप तवे को गर्म करें। 
  • एक नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा मध्यम आंच पर गरम करें।
  • तवे पर हल्का सा तेल या घी लगाकर उसे चिकना कर लें।
  • जब तवा गरम हो जाए, तो तैयार घोल से 1 से 2 चम्मच भरें और तवे के बीच में डालें।
  • चम्मच के निचले हिस्से से घोल को गोल आकार में धीरे-धीरे फैला दें।
  • किनारों पर और ऊपर से थोड़ा सा तेल या घी डालें।
  • चीले को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह नीचे से हल्का सुनहरा न हो जाए।
  • अब इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह से सेंक लें।
  • जब चीला दोनों तरफ से पककर कुरकुरा हो जाए, तो इसे तवे से हटा लें।
  • गरमागरम ज्वार चीला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ परोसें।

ये भी पढ़ें - Lucky Dreams: सपने में दिख जाएं ये 4 चीजें तो समझ लें जल्द चमकने वाली है आपकी किस्मत 

ज्वार चीला खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

ज्वार में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने, कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण, ज्वार का चीला खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं और यह वजन कम करने के लक्ष्य में मदद करता है। ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे यह डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायमंद होता है।

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड