मेहमान चाटते रह जाएंगे उंगलियां... घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी मशरूम, सीक्रेट रेसिपी से आएगा होटल वाला स्वाद

अब घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी मशरूम बनाएं। काजू पेस्ट वाली इस आसान रेसिपी से मिनटों में होटल जैसा स्वादिष्ट मशरूम बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पढ़ें आसान रेसिपी।

Restaurant Style Mushroom Recipe
किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मशरूम | Image: AI

Mushroom Recipe: शाकाहारी खाने के शौकीनों के बीच मशरूम सबसे पसंदीदा ऑप्शन बनकर उभर रहा है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर मशरूम की सब्जी में वो होटल वाला गाढ़ापन और स्वाद नहीं आ पाता। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। काजू के पेस्ट वाली इस खास 'क्रीमी मशरूम' रेसिपी के जरिए आप मिनटों में रेस्टोरेंट जैसी डिश तैयार कर सकते हैं।

मशरूम की तैयारी है सबसे जरूरी

बेहतरीन स्वाद के लिए ताजे बटन मशरूम का चुनाव करें। सबसे पहले मशरूम को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसकी सारी गंदगी निकल जाए। इसके बाद उन्हें दो हिस्सों में काट लें। एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें और मशरूम को हल्का फ्राई करें। इससे मशरूम का एक्ट्रा पानी सूख जाता है और सब्जी में इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। फ्राई करने के बाद इन्हें एक अलग प्लेट में निकाल लें।

ऐसे तैयार करें ‘रिच ग्रेवी’

मशरूम की इस डिश की जान उसकी ग्रेवी होती है। इसके लिए आप प्याज और टमाटर को हल्का भूनकर ठंडा कर लें और मिक्सी में बारीक पीस लें। साथ ही अदरक, लहसुन और जीरे का एक अलग पेस्ट तैयार रखें।

तड़का: कढ़ाई में तेल गर्म कर तेज पत्ता और जीरा डालें।

Advertisement

मसाला भूनना: प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक वह तेल न छोड़ने लगे। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और सूखे मसाले (हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और नमक) भी मिलाएं।

सीक्रेट सामग्री: जब मसाला भून जाए, तो इसमें काजू का पेस्ट डालें। यही वह चीज है जो आपकी ग्रेवी को रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और रिच टेक्सचर देगी।

Advertisement

लास्ट टच ऐसे दें और गार्निशिंग

अब तैयार मसाले में फ्राई किए हुए मशरूम डालें और धीमी आंच पर पकने दें। स्वाद में क्रंच लाने के लिए अंत में हल्का फ्राई किया हुआ प्याज और शिमला मिर्च मिलाएं। यह न सिर्फ सब्जी को देखने में सुंदर बनाता है बल्कि स्वाद को भी संतुलित करता है।

लास्ट में ऊपर से थोड़ा गर्म मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं। आपका गर्म-गर्म होटल स्टाइल मशरूम बनकर तैयार है। इसे आप नान, लच्छा परांठा या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: PM मोदी ने आम लोगों से कराया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड