Dry Fruits Laddu : सर्दियों में एक बार जरूर बनाएं स्वाद से भरे मेवे के लड्डू, नोट कर लें आसान रेसिपी
Dry Fruits Laddu Recipe: सर्दियो में आपको ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाकर जरूर खाने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Dry Fruits Laddu Recipe: कई लोग सेहत बनाने के लिए सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग शरीर को गर्म करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुबह-शाम ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- क्या आपने खाएं हैं मेवे के लड्डू?
- घर में करें तैयार
- यहां पढ़ें रेसिपी
वहीं, अगर आप रूखे या सादे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करके बोर हो गए हैं तो हम आपको एक ऐसे मेवे की रेसिपी बताएंगे जिन्हें आप दिनभर में कभी भी खा सकते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होंगे बल्कि ये आपकी हेल्थ को भी दुरुस्त रखने का काम करेंगे। चलिए जानते हैं मेवे से बनने वाले लड्डू की रेसिपी के बारे में।
ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की आसान रेसिपी
सामाग्री
- 2 बाउल ड्राई फ्रूट्स (खजूर, अंजीर, किशमिश, बादाम, काजू, पिस्ता)
- एक सूखा नारियल
- घी
- गुड़
- इलायची पाउडर
विधि
Advertisement
- मेवे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में, सूखे मेवों को पीसें। ध्यान रहे कि आपको इन मेवों को दरदरा पीसना है।
- अब नारियल को कद्दूकस की मदद से घिस लें।
- अब एक पैन में घी डालकर पीसे हुए मेवों और नारियल को अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद एक कढ़ाही में थोड़ा सा पानी डालकर इसमें गुड़ डालें।
- गुड़ को तब तक गर्म करें जब तक इसकी गाढ़ी चाशनी न बन जाए।
- जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए तो इसमें भूने हुए मेवे और नारियल डालें।
- ऊपर से इलायची पाउडर डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- जब ये मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो हाथों की मदद से इन्हें छोटे-छोटे लड्डू का शेप दें।
- सारे मिश्रण का लड्डू बनाने के बाद आप इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें।
- इन लड्डूओं को आप रूप टेम्परेचर पर स्टोर करके रख सकते हैं।
- आप जब चाहे इन्हें खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ये एक पत्ता कई हेल्थ प्रॉब्लम का है रामबाण इलाज, इम्यूनिटी होगी मजबूत; बढ़ेगी आंखों की रोशनी
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।