अपडेटेड 13 December 2024 at 16:38 IST

चाय पीने से शरीर में कौन-कौन से नुकसान होते हैं? जानें इसे छोड़ने के फायदे

Does tea have any negative effects? क्या चाय का कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ता है? चाय ज्यादा पीने से क्या होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Tea
Does tea have any negative effects? | Image: freepik

Does tea have any negative effects? बता दें कि सर्दियों में अक्सर लोग अपनी डाइट में चाय जोड़ देते हैं। हालांकि चाय न केवल व्यक्ति को तरोताजा महसूस करवाती है बल्कि उसका मूड भी अच्छा करती है। लेकिन अकसर लोग अपनी डाइट में एक कप से ज्यादा चाय के कप जोड़ लेते हैं। वे ये नहीं जानते कि सर्दियों में एक कप से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए कितना बुरा है, इसके बारे में भी लोगों को पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ज्यादा चाय रोज-रोज पीने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

image

चाय ज्यादा पीने से क्या होता है?

  • ज्यादा चाय पीने से लोगों को पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण पाचन खराब हो सकता है। साथ ही कब्ज, गैस, ब्लोटिंग आदि की समस्या हो सकती है।
  • ज्यादा चाय पीने से सीने में जलन, पेट में गैस, बदहजमी, खट्टी डकार जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • यदि व्यक्ति अपनी डाइट में ज्यादा चाय जोड़ता है तो इसके कारण मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें चाय के अंदर कैफीन और टैनिन पाया जाता है इसके अधिक सेवन से नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण लोगों को नींद से संबंधित समस्याएं भी हो जाती हैं।
  • ज्यादा चाय पीने से व्यक्ति को घबराहट का अनुभव भी हो सकता है। इसके कारण पेट का एसिड बार-बार गले में आ सकता है, जिससे रात में टॉन्सिल्स जैसा महसूस हो सकता है।

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि ज्यादा चाय पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि व्यक्ति या तो नियमित रूप से केवल एक कप चाय पिये या चाय की सही मात्रा की जानकारी के लिए एक्सपर्ट से जरूर सलाह ले।

Advertisement

ये भी पढ़ें - सर्दी भगाने के लिए खाएं बस ये 3-4 दानें, शरीर भी रह सकता है पूरे दिन गर्म

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 December 2024 at 16:38 IST