सुबह-सुबह खाली पेट धनिये का पानी पीने से क्या होता है? जानें इसकी तासीर..
Can we drink coriander seed water daily? धनिये के पानी के सेवन से सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are the benefits of dhaniya beej? खाली पेट अक्सर लोग उन चीजों को अपनी डाइट में जोड़ते हैं जो सेहत को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। धनिये का पानी न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इसके अंदर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी होते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि धनिया के पानी की तासीर क्या है और यदि खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
आज का हमारा लेख में इसी विषय पर है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाली पेट धनिया के पानी के सेवन सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
धनिये के पानी की तासीर क्या है?
धनिये के पानी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है। लेकिन सर्दियों में व्यक्ति को सीमित मात्रा में ही धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए। वरना व्यक्ति सर्दी जुकाम आदि का शिकार हो सकता है।
सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से क्या होता है?
- धनिये के पानी के सेवन से पेट की जलन को दूर किया जा सकता है। यह पेट में बनने वाले एसिड को कम करने में भी उपयोगी है।
- यदि नियमित रूप से धनिये के पानी का सेवन किया जाए तो पेशाब में भी जलन कम होने लगती है। बता दें कि धनिये के बीज पेशाब की जलन से राहत दिला सकते हैं।
- धनिये के पानी के सेवन से मुंह के छालों से राहत मिल सकती है। वहीं ये पानी बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर करने में उपयोगी है।
- बता दें कि धनिये के पानी के सेवन से पित्त को भी शांत किया जा सकता है। वहीं यदि आप अपने हार्मोंस को संतुलित करना चाहते हैं तो धनिये के पानी का सेवन कर सकते हैं।
कितनी मात्रा में पिएं धनिये का पानी?
एक व्यक्ति 3 महीने तक धनिये के पानी का सेवन कर सकता है। वहीं हर शरीर की प्रकति अलग होती है ऐसे में सही जानकारी के लिए एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।