Dev Uthani Ekadashi Geet: उठो देव बैठो देव, पाटकली चटकाओ देव... देव उठाते वक्त बोलें ये गीत
Dev Uthani Ekadashi Geet: उठो देव बैठो देव, पाटकली चटकाओ देव... देवउठनी एकादशी पर जरूर ये गीत पढ़ना चाहिए। जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Dev Uthani Ekadashi 2024: कार्तिक महीने की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। बता दें कि इस दिन 4 महीने के बाद भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी होती है। ऐसे में घरों में देव उठाए जाते हैं और उठाते वक्त एक गीत भी बोला जाता है। उस गीत का नाम है उठो देव बैठो देव… (Utho Dev Baitho Dev Bhajan In Hindi) यदि आप भी अपने घर में देव को उठा रहे हैं तो ऐसे में इस गीत के बोल के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप देव उठाते वक्त कौन से गीत (Dev uthane ka geet lyrics) को गा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
उठो देव बैठो देव भजन (Utho Dev Baitho Dev Bhajan In Hindi)
उठो देव बैठो देव - पाटकली चटकाओ देव
आषाढ़ में सोए देव - कार्तिक में जागे देव
कोरा कलशा मीठा पानी - उठो देव पियो पानी
हाथ पैर फटकारी देव - आंगुलिया चटकाओ देव
कुवारी के ब्याह कराओ देव-ब्याह के गौने कराओ
तुम पर फूल चढ़ाए देव-घीका दीया जलाये देव
आओ देव पधारो देव-तुमको हम मनाएं देव
चूल्हा पीछे पांच पछीटे सासू जी बलदाऊ जी धारे रे बेटा
ओने कोने झांझ मंजीरा - सहोदर किशन जी तुम्हारे वीरा
ओने कोने रखे अनार ये है किशन जी तुम्हारे व्यार
ओने कोने लटकी चाबी सहोदरा ये है तुम्हारी भाभी
जितनी खूंटी टांगो सूट - उतने इस घर जन्मे पूत
जितनी इस घर सीक सलाई-उतनी इस घर बहुएं आईं
जितनी इस घर ईंट और रोडे उतने इस घर हाथी-घोड़े
गन्ने का भोग लगाओ देव सिंघाड़े का भोग लगाओ देव
बेर का भोग लगाओ देव गाजर का भोग लगाओ देव
गाजर का भोग लगाओं देव
उठो देव उठो
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।