अपडेटेड 11 September 2024 at 12:23 IST
क्या घी खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है? जानें weight loss के लिए घी का सेवन कैसा...
Is ghee good for losing weight? क्या घी वजन बढ़ा सकता है? इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि घी खाने से वजन बढ़ता है या घटता है...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Can we eat ghee during weight loss: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या देसी घी खाने से वजन बढ़ता है या नहीं। लोग वजन कम करने के दौरान घी को अपनी डाइट से निकाल देते हैं। लेकिन बता दें कि घी खाने से वेट बढ़ता है या नहीं, ये मिथक है या सच, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घी खाने से वजन (Ghee for Weight Loss) बढ़ता है या घटता है। पढ़ते हैं आगे…
क्या देसी घी खाने से वजन बढ़ता है?
- बता दें कि घी के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो न केवल इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं बल्कि ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखते हैं।
- वहीं इसके सेवन से पेट को भी स्वस्थ रखा जा सकता है और मेटाबॉलिज्म को तेज किया जा सकता है।
- यदि आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो आप घी का सेवन कर सकते हैं।
घी खाने से वजन बढ़ता है या नहीं?
- यदि आप वजन घटाना चाहते हैं या वजन कम करना चाहते हैं तो बता दें, घी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
- हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप घी को अपनी डाइट में कैसे जोड़े रहे हैं।
- घी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ऐसे में यदि दो से तीन चम्मच घी को रोजाना खाया जाए तो इससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
- वहीं घी के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 भी पाए जाते हैं जो वजन को कम करने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। ऐसे में दोनों ही सूरत में आप घी का सेवन कर सकते हैं।
नोट - घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। वरना व्यक्ति के शरीर में कई अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 September 2024 at 12:23 IST