अपडेटेड 25 October 2021 at 08:07 IST

दिल्ली में बच्चों संग घूमने के लिए बेस्ट है ये 10 प्लेस, जानें डिटेल

बच्चों को टॉय ट्रेनें बहुत पसंद आती है। ऐसे में उन्हें दिल्ली के नेशनल रेल म्यूजियम ले जाना ना भूलें।

(PC: Instagram)
(PC: Instagram) | Image: self

उम्र और पसंद के हिसाब से देखें तो लोगों के घूमने-फिरने की जगह अलग-अलग होती है। बच्चों का मन बहुत चंचल होता है उनकी पसंद और बड़े लोगों की पसंद में बेहद अंतर होता है। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं, जिसके बारे में आपने खूब सुनी होगी, लेकिन कभी वहां गए नहीं होंगे। यदि आप बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हों तो दिल्ली की ये 10 बेस्ट जगहें हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आएगी और स्थान का आनंद भी उठा पाएंगे। इन जगहों पर बच्चों के मनोरंजन की कई सुविधाएं, खेल और खिलौने मिलेंगे। इसके साथ ही यहां पर बच्चों के जानने की कई चीजें भी मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें: Solo Trip In India For Girls: लड़कियों के सोलो ट्रिप के लिए सबसे खूबसूरत और सुरक्षित हैं ये 7 शहर

नेशनल रेल म्यूजियम

बच्चों को टॉय ट्रेनें बहुत पसंद आती है। ऐसे में उन्हें दिल्ली के नेशनल रेल म्यूजियम ले जाना ना भूलें। दिल्ली के चाणक्यपुरी में 10 एकड़ में फैला यह म्यूजियम बच्चों को खूब पसंद आएगा। इतना ही नहीं यहां बच्चे रेल की सवारी का मजा भी ले सकेंगें। वहीं यहां प्रदर्शित रेल मॉडल से बच्चों को कई जानकारी भी मिल सकती है। सोमवार और सरकारी छुट्टी वाले दिन को छोड़कर किसी भी दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच आप यहां घूमने जा सकते हैं। बड़ों के लिए टिकट शुल्क 50 और बच्चों के लिए 10 रुपए है।

Advertisement

ओखला पक्षी अभयारण्य

बच्चों को पशु-पक्षियों से अलग ही लगाव होता है। यदि आपके बच्चे भी पशु-पक्षियों को देखना पसंद करते हैं, तो दिल्ली के ओखला में मौजूद ओखला पक्षी अभ्यारण्य लेकर जा सकते हैं। यहां लगभग 300 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां मौजूद है। सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच आप यहां जा सकते हैं। यहां का टिकट शुल्क तीस रुपए है।

Advertisement

राष्ट्रीय बाल भवन

राष्ट्रीय बाल भवन में हर साल दिल्ली के स्कूलों से लाखों बच्चे शिक्षकों के साथ यहां घूमने आते हैं। इसे साल 1956 में स्थापित किया गया था। इस भवन का उद्देश्य छोटे बच्चों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाना है। बता दें, इस भवन के परिसर में बच्चों के मस्ती करने के लिए कई प्रकार के खेल और राइड्स का आयोजन भी किया जाता है। यहां सुबह नौ बजे से लेकर शाम के पांच बजे के बीच आप घूमने जा सकते हैं। यहां का टिकट शुल्क सिर्फ पांच रुपए है।

एडवेंचर आइलैंड

एडवेंचर नाम से ही जाहिर है कि यहां बच्चों को कई तरह के एडवेंचर गेम्स का आनंद मिल सकता है। एडवेंचर आइलैंड पूरे देश में मशहूर है। ये जगह सुबह 10 बजे खुलती है। आम जगहों की अपेक्षा यह थोड़ा महांगा लग सकता है क्योंकि यहां की टिकट शुल्क 500 रुपए है।

नेशनल जूलॉजिकल पार्क

दिल्ली के पुराना किले के पास मौजूद है नेशनल जूलॉजिकल पार्क। बच्चों के साथ घूमने के लिए यह सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हो सकता है। एशिया के शेर, रॉयल बंगाल टाइगर, भौंह सींग वाले हिरण, दलदली हिरण आदि जानवर यहां मौजूद हैं। बड़ों के लिए इस पार्क में एंट्री टिकट शुल्क 40 रुपये और बच्चों के लिए 20 रुपये है।

दिल्ली हाट बाजार

दिल्ली के मशहूर मार्केटों में से एक है साउथ दिल्ली का हाट बाजार। यहां देशभर के लोग घूमने आते हैं। यहां की स्ट्रीट फूड बेहद लजीज होती है। यहां पर आप बच्चों के साथ अपने लिए ढेर सारी खरीदारी के साथ अच्छे से खा-पी सकते हैं। यहां किसी प्रकार की प्रवेश शुल्क नहीं ली जाती है। सुबह 10 बजे के बाद यहां कभी भी आया जा सकता है।

तीन मूर्ति भवन

तीन मूर्ति भवन बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट प्लेस में से एक है। यह एक ऐतिहासिक भवन है जहां एक संग्रहालय मौजूद भी है। यहां स्वतंत्रता संग्राम के समय की कई सारी तस्वीरें और पांडुलिपियां मौजूद है।

शंकर अंतर्राष्ट्रीय डॉल म्यूजियम

शंकर अंतर्राष्ट्रीय डॉल म्यूजियम में एशियाई देशों से इकट्ठा की गयी डॉल मौजूद है। अब बच्चों को तो गुड्डे गुड़िया हमेशा से ही पसंद होते हैं। यदि आप उन्हें इस जगह लेकर जाते हैं तो आप इस बात से बिल्कुल निश्चिंत हो जाएंगे कि उनका यहां मन लग रहा है या नहीं।

वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क

वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क नोएडा में मौजूद है। यहां बच्चों के लिए खासतौर पर एक मिनी पार्क बनाया गया है। हालांकि यहां प्रवेश करने की टिकट थोड़ी महंगी है। यदि आप अकेले भी यहां जाते है तो इस पार्क का खूब आनंद लेंगे।

इसे भी पढ़ें: Goa Holiday: गोवा के इन बीचों पर मिलेगा नाइट लाइफ का मजा, घूमने के हैं शौकीन तो डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल करें इन जगहों के नाम

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 25 October 2021 at 08:05 IST