अपडेटेड 18 September 2023 at 23:24 IST
Dark Circle: आंखों के नीचे पड़ गए हैं काले घेरे? इन आसान उपायों के पा सकते हैं छुटकारा
क्या आप भी डार्क सर्कल की समस्या से जूझ रही हैं। अगर हां तो कुछ आसान से उपायों को अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में....
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Dark Circle Se Chhutkara Kaise Paye: डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे... आज के समय में ज्यादातर लोग इस समस्या से जूझ रहे है। दरअसल, जिस तरह से चेहरे पर कील-मुहांसे और दांग-धब्बे खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते हैं ठीक उसी तरह से डार्क सर्कल्स भी आपकी सुंदरता को कम कर देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बिना किसी महंगी क्रीम के घर पर ही आसानी से इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- क्यों होती है डार्क सर्कल्स की समस्या?
- कैसे पाएं डार्क सर्कल्स से छुटकारा?
क्यों होती है डार्क सर्कल्स की समस्या?
डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे आनुवांशिकी, उम्र, एलर्जी, नींद की कमी और डिहाइड्रेशन आदि, लेकिन नींद पूरी ना होना और तनाव की वजह से डार्क सर्कल्स की समस्या होने के ज्यादा चांसेज होते हैं।
कैसे पाएं डार्क सर्कल्स से छुटकारा?
ठंडा दूध
डार्क सर्कल्स के लिए ठंडा दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। दरअसल, ठंडे दूध में प्राकृतिक क्लींजर होते हैं, जो चेहरे की सूजन को कम करने के साथ-साथ स्किन की डार्कनेस और डार्क सर्कल्स को भी कम करने का काम करते है।
Advertisement
गुलाब जल
टोनर के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाला गुलाब जल भी इस समस्या के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। ये पिगमेंटेशन को कम करने और चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को सही करने का काम करता है। इससे आंखों के नीचे के काले घेरे हल्के पड़ने लगते हैं।
टमाटर
टमाटर में काफी अधिक मात्रा में लाइकोपीन पाई जाती है, जो त्वचा को नरम बनाने और आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने में मदद करने का काम करता है।
Advertisement
बादाम तेल
डार्क सर्कल्स की समस्या के लिए बादाम का तेल और नींबू का रस लगाएं। इससे जल्द ही आपको डार्क सर्कल्स की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
एलोवेरा जेल
डार्क सर्कल्स की समस्या के लिए एलोवेरा जेल भी बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही ये आंखों को ठंडक देने का काम भी करता है।
यह भी पढ़ें... Tulsi Tea: दिल और दिमाग को हेल्दी रखती है तुलसी की पत्तियों से बनी चाय, जानें इसके फायदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 18 September 2023 at 23:24 IST