अपडेटेड 26 November 2024 at 18:39 IST
Dahi Kaise Jamaye: सर्दियों में नहीं जम पा रही है 'दही'? अजमाएं दादी मां का ये नुस्खा
How to make perfect curd in winter? सर्दियों में परफेक्ट दही कैसे बनाएं? सर्दी में मेरा दही क्यों नहीं जम रहा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Can we make curd in winter? दही न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है बल्कि दही खाने से पाचन क्रिया भी तंदुरुस्त होती है और ये कैल्शियम से भी भरपूर होती है जो हड्डियों को मजबूती देती है। वहीं दही को सर्दी या गर्मी दोनों में खाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में अक्सर व्यक्ति को दही जमाने में दिक्कत महसूस होती है। क्योंकि इस मौसम में तापमान का स्तर थोड़ा नीचे आ जाता है इसलिए महिलाएं घर में आसानी से दही नहीं जमा पाती हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं तो यहां दिए गए तरीके आपके काम आ सकते हैं।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर आसानी से दही सर्दियों के मौसम में कैसे (why is it difficult to set the curd in winters what steps are taken in winters to set the curd) जमा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
सर्दियों में परफेक्ट दही कैसे बनाएं? (Dahi jamane ka tarika)
- पहला तरीका - दही जमाने के लिए आप सबसे पहले दूध को गुनगुना करें। अब उसमें आधा चम्मच दही जिसे आम भाषा में जामुन भी कहा जाता है उसे मिलाएं और अच्छी तरह से चलाएं। अब बर्तन को आटे के डिब्बे में रखें। ध्यान रहे कि बर्तन अच्छे से ढ़क कर रख दें। अब सुबह उठकर देखेंगे तो दही एकदम जम जाएगी। दरअसल सर्दियों के दिनों में वातावरण में नमी आ जाती है, जिसके कारण दही नहीं जम पाती है। वहीं दही को जमाने के लिए गर्माहट की जरूरत होती है। ऐसे में यदि आटे के डिब्बे में दही को रखा जाए तो वह जल्दी जम जाती है।
- दूसरा तरीका - दही को जमाने के लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें और जिस कटोरे में आपने दूध और दही को मिलाकर रखा है, उसे गर्म पानी के ऊपर बर्तन सहित रखे। अब उसे ढक कर रख दें। आप देखेंगे कि कुछ घंटे बाद आपकी दही जमकर तैयार होगी। ध्यान रहे कि यदि पानी ठंडा हो जाए तब दही को तुरंत निकाल लें वरना दही खराब भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 November 2024 at 18:39 IST