Dahi Jalebi Khane ke Nuksan: स्वाद लेकर खाते हैं दही-जलेबी? जानें नुकसान
Dahi Jalebi Khane ke Nuksan in Hindi: दही और जलेबी खाने से कौन सी बीमारी होती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Dahi Jalebi Khane ke Nuksan in Hindi: अक्सर आपने लोगों को दही और जलेबी एक साथ खाते हुए देखा होगा। बता दें कि ये कांबिनेशन सेहत के साथ-साथ स्वाद के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन क्या आपको दही और जलेबी को एक साथ खाने के नुकसानों के बारे में पता है। अगर नहीं तो इसके नुकसान के बारे में जानना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दही और जलेबी को एक साथ खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
दही-जलेबी खाने के नुकसान
- बता दें कि दही और जलेबी शरीर में ग्लूकोज के लेवल को बढ़ा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जलेबी में चीनी पाई जाती है और कैलोरीज ज्यादा मौजूद होती है। वहीं दही में लैक्टोज होता है जो कुदरती शुगर होता है। ऐसे में यदि इन दोनों को एक साथ खाया जाए तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज के रोगियों को दही और जलेबी खाने से बचना चाहिए।
- बता दें, जलेबी को तेल में तलते हैं। इसके अंदर कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा भी बढ़ सकता है।
- यदि आप जलेबी का सेवन खट्टी दही के साथ कर रहे हैं तो यह कांबिनेशन भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। बता दें कि खट्टी दही और मीठी जलेबी दोनों शरीर में जाकर सेहत का संतुलन खराब कर सकते हैं, जिससे व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
- यदि दही या जलेबी को एक साथ खाया जाए तो इसके कारण व्यक्ति को कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे अलग गैस और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
नोट - दही और जलेबी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसे में इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय लेनी जरूरी हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।