Advertisement

अपडेटेड 10 July 2024 at 17:25 IST

Curd in Sawan: सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए दही? जान लें क्या है कारण

Why curd is not eaten in sawan: क्या आप जानते हैं, सावन के महीने में दही का सेवन क्यों नहीं किया जाता, जानते हैं इसके पीछे छिपे कारण के बारे में...

Reported by: Garima Garg
Follow: Google News Icon
Advertisement
Curd
सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए दही? | Image: Freepik

What not to eat in Sawan month? सावन के महीने में अक्सर लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने में लोगों को कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इनके पीछे कारण सेहत से जुड़ा है। आज हम बात कर रहे हैं सावन के महीने में क्यों दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को सावन के महीने में दही का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…

सावन के महीने में क्यों नहीं करते दही का सेवन? 

  1. लोगों को सर्दियों में दही का सेवन करने से बचना चाहिए और गर्मियों में इसे अपनी डाइट में जोड़ना चाहिए। 
  2. बता दें कि दही के अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन B6, विटामिन B12 आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। 
  3. सावन के महीने में बारिश के दौरान हमारी पाचन क्रिया मंदी पड़ जाती है। ऐसे में शरीर में वात और पित्त दोष बढ़ने की संभावना है। इसी कारण यदि व्यक्ति बारिश के मौसम में दही का सेवन करता है तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकचती है।  
  4. इस मौसम न केवल अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं बल्कि बूरे बैक्टीरिया भी जन्म लेते हैं क्योंकि सावन के मौसम में दही का सेवन किया जाए तो उस व्यक्ति को गले में खराश या गले में टॉन्सिल्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
  5. यह भी कहते हैं कि सावन में दूध की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि इस मौसम कीड़े घास में चिपके होते हैं ऐसे में यदि गाय उस घास को खाती है तो इससे गाय-भैस के दूध पर भी खराब प्रभाव पड़ सकता है। 

नोट - व्यक्ति को दही का सेवन गर्मी या सूखे मौसम में करना चाहिए। जैसे कि हमने पहले भी बताया दही ठंडी होती है यह पेट को ठंडक पहुंचा सकती है। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो दही को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं लेकिन साइनस रोगी या कफ रोगी दही को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें - White Mucus in Stool: मल में सफेद बलगम क्यों आता है? हो जाएं सावधान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 17:02 IST