चाय के साथ क्या खाएं? पालक पकोड़े की ये नई रेसिपी ट्राई करें, 15 मिनट में बनकर तैयार
नई रेसिपी से 15 मिनट में कुरकुरे पालक पकोड़े बनाएं जा सकते हैं। इसमें पानी बिल्कुल भी नहीं होता है, जिससे सब्जियों का नेचुरल पानी इसे और ज्यादा क्रिस्पी और हेल्दी बना देता है। पढ़ें खास रेसिपी
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Palak Pakoda Recipe: भारतीय घरों में चाय के साथ गर्म गर्म पकोड़े बहुत पसंद किए जाते हैं। किसी भी मौसम में पकोड़े अपनी जगह बना ही लेते हैं। आज हम आपके लिए पारंपरिक पकोड़ों का नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। ये आसान और खास रेसिपी सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाती है। ये खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता। सब्जियां अपना नेचुरल पानी छोड़ती हैं। इससे पकोड़े ज्यादा कुरकुरे और लंबे समय तक क्रिस्पी बने रहते हैं और ये बाजार के पैकेट स्नैक्स से कई ज्यादा बेहतर और सेहतमंद ऑप्शन है।
नई रेसिपी से बनाएं पालक पकेड़े
रेसिपी की शुरुआत ताजी सब्जियों से होती है। एक बड़े बाउल में बारीक कटा प्याज, गाजर और पत्ता गोभी डालें। फिर ताजी कटी पालक मिलाएं। यह मिश्रण पकोड़ों को रंगीन और अलग टेक्सचर देता है।
स्वाद बढ़ाने के लिए बारीक कटा अदरक और हरी मिर्च भी डालें। सब्जियों में नमक डालकर अच्छे से मसलें। इससे सब्जियां पानी छोड़ती हैं। इसी नेचुरल नमी से घोल तैयार करें।
अलग से पानी न डालें। इससे पकोड़े अंदर से नरम और बाहर से खस्ता बनते हैं।
बाइंडिंग ऐसे करें और मसाले मिलाएं
घोल को बाइंड करने के लिए बेसन मिलाएं। खास रेसिपी में चावल का आटा जरूर डालें। यह नमी सोखता है और एक्स्ट्रा क्रंच देता है। अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और बेसन मिला लें। अब मसाले डालें- लाल मिर्च पाउडर, कुटी काली मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया। काली मिर्च पालक के साथ अच्छा कॉम्बिनेशन बनाती है। स्वादानुसार नमक चेक करें, क्योंकि पहले भी नमक डाला गया है। घोल तैयार होने पर एक चुटकी बेकिंग सोडा और थोड़ा गर्म तेल डालें। गर्म तेल डालने से पकोड़े बाहर से बेहद क्रिस्पी हो जाते हैं। सब कुछ अच्छे से मिला लें।
ये है तलने का सही तरीका
कढ़ाई में तेल मीडियम आंच पर गर्म करें। छोटे-छोटे पकोड़े डालकर सुनहरा होने तक तलें। साथ में कुछ हरी मिर्च भी फ्राई कर लें। ये मिर्च पकोड़ों के साथ सर्व करने पर स्वाद दोगुना कर देती हैं। यह रेसिपी आजकर काफी काफी पॉपुलर है। यह तरीका पारंपरिक पालक पकोड़े से अलग है और घर पर आसानी से ट्राई किया जा सकता है। यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पालक से मिलने वाले पोषण का फायदा भी देती है। परिवार के साथ चाय टाइम को मजेदार बनाने के लिए आज ही ट्राई करें।