Lauki Cutlet: लौकी के क्रिस्पी कटलेट बनाएं, बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे; नाश्ता हो या शाम की चाय, दो गुना हो जाएगा स्वाद

क्या आपके बच्चे भी लौकी देखकर मुंह बनाते हैं? आज ही ट्राई करें लौकी से बने क्रिस्पी कटलेट, जो हेल्दी और टेस्टी तो है कि साथ ही नाश्ते और चाय के साथ फीट बैठते हैं। जानें आसान रेसिपी।

Lauki Cutlet Recipe
क्या आपके बच्चे भी लौकी देखकर मुंह बनाते हैं? आज ही ट्राई करें लौकी से बने क्रिस्पी कटलेट | Image: Representative ai

Lauki cutlet recipe: दिनभर की थकान के बाद शाम की चाय के साथ कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन तो हर किसी का होता है। लेकिन अक्सर रसोई में घंटों बिताने के आलस में हम इसे टाल देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो, तो 'लौकी के कटलेट' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह नाश्ता बनाने में आसान है, साथ ही स्वाद में इतना लाजवाब है कि लौकी न खाने वाले बच्चे भी इसे चाव से खाएंगे।

लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। इसे आलू, सूजी और चुनिंदा मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया गया यह कटलेट एक पौष्टिक स्नैक है। यह रेसिपी उनके लिए वरदान है जो अपने बच्चों को हेल्दी सब्जियां खिलाने के लिए रोज जद्दोजहद करती हैं।

लौकी कटलेट के लिए क्या-क्या चाहिए?

2 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1 कप उबला और मैश किया हुआ आलू, 1/2 कप सूजी।
1 बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गर्म मसाला, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक।
गार्निशिंग के लिए 1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया और तलने के लिए तेल।

बनाने का सबसे आसान तरीका 

सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करें और उसका एक्ट्रा पानी अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि कटलेट कुरकुरे बनें।
अब एक बड़े बर्तन में लौकी, उबले आलू, सूजी, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पत्ता और सभी सूखे मसाले मिलाएं। इसे अच्छे से गूंथ लें।
शेप देने के लिए हाथों में हल्का तेल लगाएं और मिश्रण से मनचाहे आकार (टिकिया या बेलनाकार) के कटलेट तैयार कर लें।  
अब फ्राई करें, एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तैयार कटलेट्स को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

Advertisement

इन्हें हमेशा हरी पुदीने की चटनी या टमाटर केचप के साथ गर्म गर्म परोसें। अगर आप इस रेसिपी को और भी हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इन्हें बहुत कम तेल में तवे पर 'शैलो फ्राई' भी कर सकते हैं। यह शाम के नाश्ते के लिए एक परफेक्ट और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है। 

यह भी पढ़ें: PM मोदी बोले- महिला आरक्षण का हक लागू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड