Cooler Cleaning in 2 Minutes: कूलर की सड़न और बदबू होगी मिनटों में गायब, बस पानी में मिला दें यह एक चीज; खुशबू से महक उठेगा कमरा
अगर आप भी कूलर से आने वाली सड़न और बदबू से परेशान हैं तो आपको कूलर के पानी में एक सस्ती चीज को मिलाने के बारे में बताएंगे। जिससे पूरा घर एकदम खुशबूदार महकेगा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम में एसी (AC) हर किसी के बजट में नहीं होता, ऐसे में कूलर ही हमारा सबसे बड़ा सहारा बनता है। ठंडी और ताजी हवा के लिए कूलर सबसे बेस्ट और किफायती ऑप्शन है। लेकिन कई बार कूलर ऑन करते ही उसमें से ऐसी गंदी और सड़न वाली बदबू आने लगती है कि कमरे में बैठना तक दूभर हो जाता है।
अक्सर लोग इस बदबू से छुटकारा पाने के लिए बार-बार कूलर की सफाई करते हैं, जिसमें मेहनत और समय दोनों बर्बाद होते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा कमाल का और बेहद आसान घरेलू देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जिससे कूलर की बदबू मिनटों में गायब हो जाएगी और आपका कमरा भीनी-भीनी खुशबू से महक उठेगा।
आखिर क्यों आती है कूलर से गंदी बदबू?
नुस्खे से पहले यह जानना जरूरी है कि बदबू आती क्यों है। दरअसल, जब कूलर का पानी कई दिनों तक बदला नहीं जाता है तो उसमें बैक्टिरिया, फंगस और काई जमने लग जाते हैं। इसी कारण कूलर चलते ही हवा के साथ सड़न जैसी बदबू आने लग जाती है। हमेशा ध्यान रखें कि कूलर किसी खुली जगह या खिड़की के पास रखा हो । साथ ही, हर 10 से 15 दिन में एक बार कूलर का पुराना पानी निकालकर उसकी हल्की सफाई जरूर करें।
बदबू दूर करने के लिए कूलर के पानी में मिलाएं ये चीजें
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा गुलाब जल लें।
अब इसमें एक ढक्कन या कुछ बूंदें डेटॉल की मिलाएं। डेटॉल पानी में मौजूद कीटाणुओं और बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करने का काम करेगा।
इसके बाद पूजा में इस्तेमाल होने वाली कपूर की 2-3 गोलियों को अच्छे से पीसकर इस मिक्चर में मिक्स कर लें। कपूर की तेज और फ्रेश खुशबू कूलर की सड़न को पूरी तरह दबा देती है।
इस तैयार किए गए लिक्विड को सीधे अपने कूलर के पानी के टैंक में डाल दें। जैसे ही आप कूलर चालू करेंगे। उसमें से बदबू गायब हो जाएगी और कमरों के चारों तरफ गुलाब की फ्रैश खुशबू आएगी। इस हैक के बाद आपको बार-बार कूलर धोने की टेंशन से भी हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।