Cool Roof: अब गर्मी में भी नहीं तपेगी घर की छत, भारी बिजली बिल से बचने के लिए तुरंत करें ये छोटा सा काम
Cool Roof: गर्मियों में अक्सर घर की छत सूरज की तेज करणों की वजह से तपने लगती हैं। लेकिन एक छोटा सा काम है, जिसे करके भारी बिजली बिल बच सकता है और कमरा भी ठंडा रहेगा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cool Roof: मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू हो जाता है। दोपहर के समय घरों की छतें तवे की तरह तपने लगती हैं। ऐसे में पंखा भी गर्म हवा देने लगता है और एसी का ज्यादा इस्तेमाल जेब के लिए भारी पड़ जाता है। लेकिन अब इस समस्या का आसान और किफायती समाधान सामने आया है, जिसे अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर को ठंडा रख सकते हैं।
क्या होता है कूल रूफ पेंट
कूल रूफ पेंट एक खास तरह का सफेद और रिफ्लेक्टिव पेंट होता है, जिसे छत पर लगाया जाता है। यह सूरज की किरणों को अवशोषित करने की बजाय वापस परावर्तित कर देता है। इससे छत ज्यादा गर्म नहीं होती और घर के अंदर का तापमान नॉर्मल बना रहता है।
बिजली बिल में मिलेगी राहत
जब छत ठंडी रहती है तो कमरे का तापमान भी कम रहता है। ऐसे में कूलर या एसी का इस्तेमाल कम करना पड़ता है, जिससे बिजली की खपत घटती है। इस पेंट के इस्तेमाल से हर महीने बिजली बिल में अच्छी-खासी बचत की जा सकती है।
पेंट लगाने का आसान तरीका
कूल रूफ पेंट को लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। सबसे पहले छत को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है ताकि धूल और गंदगी हट जाए। इसके बाद दरारों को भरकर सतह को समतल किया जाता है। फिर पेंट के दो या तीन कोट लगाए जाते हैं। बेहतर परिणाम के लिए इसे सुबह या शाम के समय लगाना सही माना जाता है।
Advertisement
छत बन जाएगी मजबूरत
तेज धूप के कारण छत पर दरारें और नुकसान होने लगता है। कूल रूफ पेंट एक सेफ परत की तरह काम करता है, जिससे छत को गर्मी से बचाव मिलता है और उसकी उम्र बढ़ती है। कुछ पेंट में वाटरप्रूफिंग की खासियत भी होती है, जो बारिश के मौसम में सीलन से बचाती है।
कम खर्च में मिलते हैं असरदार उपाय
महंगे एसी या बार-बार रिपेयरिंग के मुकाबले कूल रूफ पेंट एक किफायती ऑप्शन होता है। एक बार लगाने के बाद यह लंबे समय तक असरदार रहता है और गर्मी के दिनों में राहत देता है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो कम बजट में घर को ठंडा रखना चाहते हैं।