अपडेटेड 20 October 2023 at 15:01 IST
Coconut Chutney: स्वाद से सेहत तक, बड़े कमाल की है नारियल की चटनी; जानें इसके क्या-क्या हैं फायदे
South India में नाश्ता हो या फिर खाना बिना नारियल की चटनी के अधूरा माना जाता है। क्योंकि यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, लेकिन आप इसके सेहत से जुड़े फायदो के बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Nariyal Chutney Ke Fayde: साउथ इंडियन खाने की जान और बेजान खाने में स्वाद फूंकने का काम करने वाली नारियल की चटनी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उससे भी ज्यादा यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है। दक्षिण भारत के नाश्ते से लेकर लंच और डिंनर तक में इस्तेमाल की जाने वाली नारियल की चटनी को इसके औषधीय गुण और भी खास बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं कोकोनट चटनी से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- नारियल की चटनी में पाए जाने वाले गुण?
- कितने दिन तक कर सकते हैं चटनी का इस्तेमाल?
- नारियल की चटनी से क्या-क्या फायदे होते हैं?
- कैसे बनाएं नारियल की चटनी?
नारियल की चटनी में पाए जाने वाले गुण?
नारियल चटनी अपने स्वाद ही नहीं बल्कि अपने गुणों के लिए भी जानी जाती है। इसमें फैट, कैलोरीज, कॉर्ब्स, प्रोटीन, सोडियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
एक बार बनाएं 3 दिन तक खाएं
नारियल की चटनी को एक बार बनाकर 2 से 3 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं। अगर चटनी में दही मिलाया है, तो इसे 1 से 2 दिनों से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
Advertisement
नारियल की चटनी से क्या-क्या फायदे होते हैं?
डाइजेशन के लिए
नारियल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा होता है। ऐसे में इसके सेवन से अपच, दस्त, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।
ब्लड प्रेशर
नारियल की चटनी बॉडी के ब्लड प्रेशर लेवल को भी कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से हाई बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।
Advertisement
वेट लॉस
नारियल की चटनी मेटाबॉलिक रेट को बढ़ने से रोकती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन को कम करने में भी बहुत ही मदद मिलती है।
इम्यनिटी के लिए
नारियल चटनी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।
खून बढ़ाने के लिए
महिलाएं अक्सर एमीमिया की समस्या से परेशान रहती है। ऐसे में जो भी व्यक्ति शरीर में खून की कमी या एनीमिया की शिकार हैं, उसे नारियल चटनी का सेवन करना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं नारियल चटनी का सीमित सेवन कर सकती हैं।
कैसे बनाएं नारियल की चटनी?
नारियल की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए राई, करी पत्ता, लाल मिर्च, नींबू का रस, हरी मिर्च, पानी, हरा धनिया, नमक और नारियल।
विधि
- सबसे पहले नारियल का छिलका उतारकर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर नारियल, हरा धनिया, नींबू का रस, नमक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
- चटनी को बाउल में निकालकर रख लें।
- तड़का तैयार करने के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें राई को हल्का भून लें।
- अब राई में करी पत्ता और लाल मिर्च डालकर गैस बंद कर दें।
- इस तड़के को मिश्रण में डाल दें। नारियल चटनी तैयार है।
यह भी पढ़ें... Weight Loss: मसूर दाल से भी हो सकता है वेट लॉस, इस तरीके से डाइट में करेंगे शामिल, तो तेजी से घटेगा वजन
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 October 2023 at 15:01 IST