अपडेटेड 29 November 2023 at 16:41 IST
Chole Kulche Recipe: घर पर बनाने हैं ठेले वाले छोले-कुलचे? ये आसान रेसिपी कर लें नोट, मिलेगा बाहर जैसा स्वाद
Chole Kulche Recipe: अगर आप भी घर पर बाहर जैसे छोले कुलचे बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये रेसिपी नोट कर लेनी चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Chole Kulche Recipe: कितनी बार ऐसा होता है कि घर पर बैठे-बैठे हमारा बाहर से कुछ मंगाकर खाने का मन कर जाता है और जब बात स्ट्रीट फूड के खाने की हो तो सबसे पहले दिमाग में ठेले पर मिलने वाले छोले-कुलचे का ख्याल ही आता है। अब ऐसा तो बिल्कुल नहीं है कि दिमाग में छोले-कुलचे का ख्याल आए और मुंह में पानी न आए।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- घर पर बनाने हैं बाहर जैसे छोले-कुलचे?
- ये आसान रेसिपी कर लें नोट
- घर पर ही बनाएं स्ट्रीट स्टाइल छोले-कुलचे
कई लोगों की तमन्ना होती है कि वह घर पर ही ठेले जैसे छोले-कुलचे बनाएं और खूब स्वाद लेकर खाएं। जी हां, अगर आपका भी मन करता है घर पर ही स्ट्रीट स्टाइल छोले-कुलचे बनाकर खाने का तो आपको ये आसान रेसिपी जरूर नोट कर लेनी चाहिए। इस रेसिपी के साथ आपके ठेले वाले छोले-कुलचे घर पर ही बहुत आसानी से और बेहद स्वादिष्ट बन जाएंगे।
छोले-कुलचे बनाने की रेसिपी
छोले बनाने की सामग्री
- छोले : 1 कटोरी
- प्याज कटा हुआ : 3 चम्मच
- टमाटर कटा हुआ: 2
- हरी मिर्च- 2
- चाट मसाला : 1 टी स्पून
- गरम मसाला : 1 टी स्पून
- नमक : स्वादानुसार
- काला नमक : स्वादानुसार
- भुना हुआ जीरा पाउडर : आधा चम्मच
- नींबू : 1 कटा हुआ
- धनिया कटा हुआ: एक छोटी कटोरी
छोले बनाने की विधि
Advertisement
- छोले तैयार करने के लिए सबसे पहले इन्हें रात में ही कम से कम 8 से 10 घंटे तक के लिए भिगोकर रख दें।
- सुबह इसका पानी फेंक दें और छोले में नमक मिलाकर इसे एक कूकर में डालकर उबाल लें।
- जब छोले उबल जाएं तो गैस बंद करके इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- अब एक बाउल में सभी कटे हुए प्याज, टमाटर हरी मिर्च डालें।
- अब इसमें उबले हुए छोले मिला लें।
- फिर इसमें चाट मसाला, गरम मसाला, नमक और काला नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें भुना हुआ जीरा डालें।
- आखिर में इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब ऊपर से धनिया डालकर इसे गार्निश करें।
कुलचे बनाने की सामग्री
- मैदा : 400 ग्राम
- बेकिंग सोडा : 1/3 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर : आधी छोटी चम्मच
- चीनी : 1 छोटी चम्मच
- तेल : 1 टेबल स्पून
- दही : 2 टेबल स्पून
- नमक : स्वादानुसार
कुलचे बनाने की विधि
Advertisement
- कुलचे बनाने के लिए सबसे पहले छलनी से मैदे को किसी बर्तन में छान लें।
- अब इस मैदे में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर, अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसका आटा गूंथने के लिे मैदे के बीच में जगह बनाकर दही, नमक, चीनी और तेल डाल कर मिला लें
- अब इसमें गुनगुना पानी मिलाकर आटा गूथें।
- आटे को अच्छी तरह से मसल कर नरम होने तक गूंथे।
- अब इस आटे को एक बर्तन में हाथ से चारों ओर तेल लगाकर रखें और इसे किसी नरम कपड़े से ढंककर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आटे की लोई बनाकर इसमें सूखा मैदा लगाकर इसे लम्बे आकार में बेल लें।
- अब इस कुलचे के ऊपर थोड़ा सा जीरा या अजवायन डालकर दबा दें।
- फिर गैस पर तवा चढ़ाएं और इस पर तेल लगाएं।
- अब कुलचे को तवे पर डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।
- जब कुलचा दोनों तरफ से भूरा हो जाए तो समझ लीजिए कि ये तैयर हो गया है।
- अब कुलचे को तवे से उतारकर इस पर बटर या घी लगाएं।
- और पहले से तैयार छोले के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें : Winter Fashion Tips: विंटर में दिखना है फैशनेबल तो फॉलो करें ये इजी फैशन टिप्स, लुक में लग जाएगा स्टाइल का तड़का
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 November 2023 at 16:40 IST